अदिति सिंह पर हमला करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी में करेंगी मौन विरोध

Recommended Video

    Congress MLA Aditi Singh का जानलेवा हमले का बाद Varanasi में BJP के खिलाफ मौन विरोध | वनइंडिया हिंदी

    Raebareli News, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 14 मई को जिला पंचायत सदस्यों और कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक छतोह ब्लॉक का प्रधान संघ अध्यक्ष भी है। बता दें कि सीसीटीवी फुटेज क् आधार पर पहले हमलावरों को चिह्नित किया गया फिर उन पर कार्रवाई की गई।

    अदिति सिंह पर हुआ था हमला

    अदिति सिंह पर हुआ था हमला

    14 मई मंगलवार को अदिति सिंह के काफिले पर हमला हुआ था और उनके काफिले में शामिल सात में से चार वाहनों को पलट दिया गया था। इसके अलावा, लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर निगोहां में स्थित टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी को अगवा कर हॉकी, सरियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। इस मामले में एमएलसी दिनेश शर्मा समेत 13 पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

    अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए चल रहा है विवाद

    अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए चल रहा है विवाद

    रायबरेली में पिछले काफी समय से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी का खेल चल रहा था। जिला पंचायत अध्यक्ष को हटाने के लिये इससे पहले भी कई बार कोशिश की गई, लेकिन जिला पंचायत सदस्य इसमें कामयाब नहीं हो सके। वहीं, पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष आरोप लगाये कि वह जिले में विकास नहीं कराते और न किसी सदस्य की बात ही मानते है। इस मामले को लेकर पंचायत सदस्यों में काफी रोष था। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये थे।

    मंगलवार को होनी थी वोटिंग

    मंगलवार को होनी थी वोटिंग

    बता दें कि 14 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद वोटिंग होनी थी। इसके लिए जिला पंचायत सभागार को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सुबह से ही जिला पंचायत सदस्यों को यहां पहुंचने से रोकने का प्रयास शुरू हो गया थे।

    आज वाराणसी में करेंगी मौन विरोध

    आज वाराणसी में करेंगी मौन विरोध

    14 मई को हुई घटना के विरोध में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा करेंगी। साथ ही वे भाजपा सरकार के खिलाफ मौन धारण कर विरोध दर्ज कराएंगीं।

    ये भी पढ़ें:- रायबरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+