अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी पद से दिया इस्तीफा
रायबरेली, 20 जनवरी: रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायकी पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। बता दें, नवंबर 2021 में ही अदिति सिंह ने ने कांग्रेस को झटका दिया था और भाजपा का दामन थामा था। अदिति ने कांग्रेस की प्राइमरी सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की सूचना दी। वहीं, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी के नाम पत्र लिख अदिति सिंह ने प्राथमिक सदस्तया से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा रायबरेली सदर सीट से ही अदिति सिंह को टिकट दे सकती है।

रायबरेली सदर सीट से विधायक चुनी गई थींं अदिति सिंह
अदिति सिंह 2017 में रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुनी गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद से उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए। अदिति सिंह कई मौकों पर कांग्रेस की नीतियों के विरुद्ध और बीजेपी सरकार के कामकाज की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने का समर्थन किया था। इससे कांग्रेस को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी। कांग्रेस ने अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के यहां अपील की थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई।
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 41 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, जिसमें 16 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वादा किया है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देगी। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, जिसमें 50 महिला प्रत्याशियों के नाम थे।












Click it and Unblock the Notifications