रायबरेली: सोनिया के संसदीय क्षेत्र में मौत का तांडव, 3 हादसे, 6 लोगों की जान चली गई

रायबरेली। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 12 घंटे के अंदर एक के बाद एक हुए तीन हादसों से कोहराम मच गया। इन हादसों में छ: लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सड़कों से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा है।

रायबरेली, सोनिया गांधी, कोहराम मच गया, पोस्टमार्टम, प्रतापगढ़, तेज रफ्तार, RaeBareli, Sonia Gandhi, post-mortem, Pratapgarh, road accident, road accident in uttar pradesh, uttar pradesh, crime, accident, uttar pradesh police

जानकारी के मुताबिक, हादसे अलग-अलग स्थानों पर हुए हैं, पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। पहला हादसा बीती रात भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी में हुआ, जहां प्रतापगढ़ के रानीगंज बाजार से बोलेरो पर सवार एक परिवार रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बुलदंशहर जा रहा था। झकरासी गांव के पास तेज रफ़्तार बोलेरो सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

वहीं, शनिवार सुबह एनएच-232 ए पर स्थित लालगंज थाना क्षेत्र के बहाई गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीसरे बांदा-बहराइच हाईवे पर स्थित मनऊखेड़ा मजरे शिवली गांव के समीप स्थित यादव ढ़ाबे के पास बछरावां से हैदरगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में जा कर टकरा गई। चपेट में आकर आने से एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल हुए। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+