जमीन के लिए पोते ने दादा-दादी को कुल्हाड़ी से मार डाला, बचाव में आई 4 महिलाओं को भी दिए जख्म
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिला स्थित शिवरतनगंज के गांव गोयन में दो लोगों की जमीनी विवाद में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतकों के पोते के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाददाता के अनुसार, पोते ने अपने चचेरे बाबा और दादी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। उन दोनों को बचाने का प्रयास कर रहीं महिलाएं भी घायल हो गईं। हत्या के आरोप में मुनव्वर पुत्र गफ्फार को पुलिस ढूंढने में जुटी है। मुनव्वर ने बाबा को तब निशाना बनाया, जब वे नल पर नहा रहे थे। उसके बाद दादी समीना को खेत में कुल्हाड़ी से काट डाला।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बाबा वाजिद अली और दादी समीना के रूप में हुई। जब मुनव्वर पुत्र गफ्फार ने उन पर हमला किया तो बीच-बचाव में चार अन्य महिलाएं मोमिना पत्नी अकबर अली, फातिमा पत्नी, नहरुल पुत्री अकबर अली, जहरुल पुत्री अकबर अली भी घायल हो गईं। घायलों को पास के सीएचसी भर्ती कराया गया।

जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हत्यारोपी मुनव्वर पुत्र गफ्फार वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। एएसपी दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर मौका-मुआयना किया।












Click it and Unblock the Notifications