Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शादी से पहले MLA अदिति सिंह ने पिता को याद करते हुए किया भावुक पोस्ट, लिखा- 'आई मिस यू पापा'

रायबरेली। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर यानी आज पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर सीट से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की तैयारियों के बीच कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पिता अखिलेश सिंह को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया है। अदिति सिंह ने लिखा कि, 'एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा अपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। आई मिस यू पापा।'

पापा को मिस कर रही हैं कांग्रेस विधायक अदिति सिंह

रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी आज शाम दिल्ली के एमजी रोड़ स्थित जोरबा होटल में संपन्न होगा। शाम पांच बजे से शादी का समारोह शुरू होगा। इसी बीच अदिति सिंह ने सोशल मीडिया पर पिता के नाम बेहद भावुक कर देने वाली पोस्ट डाली है। जिसमें उन्‍होंने लिखा है कि 'एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा आपने अंगद को मेरा सच्चा जीवन साथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नहीं है। आपकी बहुत याद आ रही है।' आइ लव यू पापा, आई मिस यू पापा'।

पोस्‍ट में झलका बेटी का दर्द

पोस्‍ट में झलका बेटी का दर्द

आपको बता दें कि शादी से ठीक पर अदिति सिंह की इमोशनल पोस्ट चर्चा में आ गई है। इस पोस्ट में अदिति सिंह का दर्द साफ नजर आ रहा है। वहीं उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में अंगत सैनी को जीवनसाथी के रूप में चुनने पर खुशी भी जाहिर की है। बता दें कि अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह की मौत जुलाई माह में हुई थी।

आज है दिल्ली में शादी

आज है दिल्ली में शादी

अदिति सिंह कांग्रेस के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। ये शादी अदिति के पिता ने तय की थी। मीडिया से बात चीत में अदिति सिंह ने कहा था कि पिताजी की मृत्यु के तीन माह के अंदर ही शादी कर रही हूं, क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए। इसलिए बेहद साधारण माहौल में हम शादी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस शादी में कांग्रेस-भाजपा के बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है।

अंगद के बारे में कही थी ये बात

अंगद के बारे में कही थी ये बात

अंगद से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए अदिति ने कहा कि उनका व्यवहार बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे और मेरी भावनाओं को समझा या फिर यूं कहें कि जितना मैंने उन्हें समझा, उससे ज्यादा उन्होंने मुझे जाना। वहीं, अंगद ने कहा कि उन्हें अदिति में लोगों की सेवा करने का जज्बा बहुत अच्छा लगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+