अदिति सिंह पर हमला नहीं फिर कैसे पलटी कार, दिनेश सिंह के मुताबिक क्या हुआ था?

Raebareli News, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 14 मई को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) और जिला पंचायत सदस्यों पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी भाजपा एमएलसी व प्रत्याशी दिनेश सिंह सामने आये है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर घटित घटनाक्रम को एक गंदी राजनीति बताया है। कहा कि, 'राजनैतिक फायदा उठाने के उद्देश्य से कांग्रेस और सपा के नेताओं ने मीडिया के सामने घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया है। ये सिर्फ सरकार को बदनाम करने की साजिश है, जबकि सच्चाई कुछ और है।

जिंप सदस्यों को मध्य प्रदेश में बनाया था बंधक: दिनेश सिंह

जिंप सदस्यों को मध्य प्रदेश में बनाया था बंधक: दिनेश सिंह

मीडिया से बात करते हुए रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के लिये साजिश रची गई थी और ये साजिश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रची थी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा रायबरेली के लगभग 20 जिला पंचायत सदस्यों को बहला-फुसला कर मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित एक होटल में पुलिस की पहरेदारी में बंधक बनाकर रखा गया। इन सभी सदस्यों के मोबाइल फोन भी इनसे छीन लिये गये थे। 13 मई की आधी रात मध्य प्रदेश पुलिस की अभिरक्षा में इन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंचाया गया। उसके बाद कांग्रेस के दबंग लोगों के हवाले कर दिया गया और सदस्यों को उनके मोबाइल फोन वापस कर दिए गए।

कांग्रेस के चंगुल से छूटकर भाग गए सदस्य

कांग्रेस के चंगुल से छूटकर भाग गए सदस्य

दिनेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा पर पहुंचते ही जिला पंचायत सदस्यों के फोन उन्हें वापस दे दिए गए, जिसके बाद उन्होंने अपने परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। जिसके बाद सदस्यों के परिजनों ने उन्होंने कांग्रेसी दबंगो के चंगुल से छूटने का प्रयास शुरू किया। रास्ते में जहां भी जिला पंचायत सदस्यों के परिजन पहुंच सके, वहां सदस्यों ने गाड़ी से उतार कर अपने परिजनों के साथ हो लिये। जैसे ही फतेहपुर में जितेन्द्र सोनकर गाड़ी से कूद कर अपने परिजनों के साथ हो लिये। वैसे उन्नाव जिला पंचायत सदस्य मो इस्माइल अपने परिजनों को पाते ही गाड़ी से कूद पड़े और अपने परिजनों के साथ भाग खड़े हुए।

बाइक से टकराई थी विधायक की गाड़ी: दिनेश सिंह

बाइक से टकराई थी विधायक की गाड़ी: दिनेश सिंह

मीडिया खबरों के अनुसार, एमएलसी दिनेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी अचानक हाईवे पर एक बाइक से टकराई गई। उसके बाद विधायक के पीछे चल रही उन्हीं की गाड़ियों ने विधायक की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी, जिससे विधायक की गाड़ी पलट गई और उन्हीं की टक्कर मारने वाली गाड़ी भी पलट गई। इसमें विधायक को मामूली चोटें आई और विधायक की गाड़ी में बैठे जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी को भी चोटें आईं। इन दोनों लोगों को विधायक की गाड़ी से आस-पास के लोगों ने दौड़कर निकाला।

भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश

भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश

MLC दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि इस दुर्घटना में भी लोग राजनैतिक फायदा उठाने का प्रयास कर रहे है। इस दुर्घटना में चोटिल लोगों की ओर से मारपीट की झूठी शिकायते कराकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं, इस मामले में यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि रायबरेली की घटना कांग्रेस के दो गुटों की आपसी लड़ाई की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर बीजेपी द्वारा हमला किए जाने की बात बिल्कुल गलत है।

ये भी पढ़ें:- रायबरेली सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+