रायबरेली: अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, कांग्रेस पर बोला हमला
Raebareli news, रायबरेली। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह के समर्थन में वोट मांगने रायबरेली पहुंची। यहां बछरावां के सहगों गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिय ने कहा कि मतदान के दौरान अभी तक जो बटन आप दबाते आए हो, वो अपनी किस्मत से खिलवाड़ करने के लिए दबाते आए हो। इस बार भाजपा प्रत्याशी देना है, इसके बाद जिले को एक नया रूप मिलेगा। इस बार रायबरेली में कमल ही खिलेगा।

जनता को बरगद की छाया भी नसीब नहीं हुई...
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि रायबरेली की जनता की अभी तक जो बदहाली देखने को मिल रही है यह दुखद प्रतीत होता है। यहां की जनता जिसे बरगद का वृक्ष मानती आ रही है, उसकी छाया भी आपको नसीब नहीं हो पाई है। मैं आपसे यह बताने के लिए यहां पर आई हूं कि आपको अभी तक जो जंजीरों में जकड़ रखा है, उससे हम आपकों आजाद कराने आए हैं। आप किसी गुलाम देश के नागरिक नहीं हैं आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मतदाता हैं। आप भारत भाग्य विधाता हैं और कम से कम रायबरेली की शक्ल सूरत बदलना आपके अपने हाथों में है।

कांग्रेस ने जनता को भ्रामित किया
अनुप्रिया ने कहा, इस बात का एहसास कर लीजिए ये जो पांच साल में अवसर आपको मिलता है ये आपकी तकदीर के दरवाजे खोल सकता है, लेकिन इतने सालों से लगातार आप हर पांच साल पर एक सुनहरे मौके को गंवाते आ रहे हैं। रायबरेली की सड़के इतनी बुरी हालत में थी जिसे बीजेपी सरकार ने यहां अपने मंत्रियों को भेजा और विकास करने के लिए बजट देने की बात कही। इसके बाद रायबरेली की सूरत बदली चालू हो गई थी। कांग्रेस सरकार ने केवल यहां की जनता को भ्रामित करने के अलावा कुछ नहीं किया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications