रायबरेली: अदिति सिंह के भाई ने थामा कांग्रेस का दामन, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में ली सदस्यता
रायबरेली। जहां एक तरफ रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह लगातार पार्टी लाइन से हटकर काम कर रही हैं वहीं बुधवार को उनके चचेरे भाई मनीष सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में हाथी की सवारी को छोड़ पंजे का दामन थाम लिया है।

दरअसल, रायबरेली के पूर्व सांसद रहे अशोक सिंह के बेटे और पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के भतीजे मनीष सिंह ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लगभग हजारों की संख्या में काफिला लेकर मनीष सिंह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
मनीष सिंह इसके पहले बसपा में थे और 2 बार हरचंदपुर विद्यानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस का दामन थामने के बाद मीडिया से बात करते हुए मनीष सिंह ने कहा, ''मैं प्रियंका गांधी के कार्यों से प्रेरित हूं, जिससे मैंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली है।'' वहीं, अदिति की पार्टी की लीक लाइन से हटकर काम करने के सवाल पर कहा कि ये उनका फैसला है और मेरा अलग।












Click it and Unblock the Notifications