'पंजाब को बनाएंगे देश का नंबर वन राज्य', बोले सीएम भगवंत मान
लोकसभा का चुनाव शुरू हो गया है। अब तक दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। आम आदमी पार्टी पंजाब में बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतर गए हैं।
संगरूर में रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का भारी समर्थन देख कर कहा जा सकता है कि संगरूर में AAP की जीत तय है। सीएम मान ने रोड शो कर आप प्रत्याशी गुरमीत मीत हेयर के लिए वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। संगरूर में आप प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं। जीतेगा गुरमीत, जीतेगा संगरूर।
यह भी पढ़ें- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब में किया रोड शो, आप उम्मीदवार के लिए मांगे वोट












Click it and Unblock the Notifications