एक कमजोर और असहाय मुख्यमंत्री ने पंजाब और पंजाबियों को पूरी तरह से फेल कर दिया है- वड़िंग

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी लगातार मान सरकार पर हमलावर हैं।

चंडीगढ़, 13 जून 2022। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी लगातार मान सरकार पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा है कि पंजाब में चीजों को कौन कंट्रोल कर रहा है। वास्तव में राज्य कौन चला रहा है। संसदीय उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी के हक में प्रचार के दौरान वड़िंग ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि, आप अपने जमीर पर कायम रहें और पंजाबियों को बताएं कि क्या वास्तव में आप चीजों को कंट्रोल कर रहे हैं या फिर आपको ही किसी अन्य द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।

'CM मान ने पंजाब और पंजाबियों को किया फेल'

'CM मान ने पंजाब और पंजाबियों को किया फेल'

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि एक कमजोर और असहाय मुख्यमंत्री ने पंजाब व पंजाबियों को पूरी तरह से फेल कर दिया है। कानून और व्यवस्था बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि भगवंत मान भी खुद यह महसूस कर रहे हैं, लेकिन वह असहाय हैं, क्योंकि उनके हाथ बंधे हुए हैं और उन्हें अपने स्तर पर कुछ भी करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री को अपने रोजाना के कामों में भी आजादी नहीं है।

गुनहगारों को पकड़ने में पुलिस फेल रही- वड़िंग

गुनहगारों को पकड़ने में पुलिस फेल रही- वड़िंग

राजा वड़िंग ने एक बार फिर से दोहराया कि पंजाब में डर का माहौल बना हुआ है, क्योंकि पुलिस सभी मुख्य अपराधों के गुनहगारों को पकड़ने में फेल रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं और वे निडरता से अपराध कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि गत दिवस ही अमृतसर शहर में एक वृद्ध महिला की हत्या और लूट की गई। उन्होंने कहा कि हत्या व लूटपाट रोजाना के काम हो चुके हैं, क्योंकि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि संगरूर संसदीय उपचुनाव क्षेत्र के लोगों के लिए परमात्मा की ओर से दिया गया एक सुनहरी अफसर है ताकि वह सत्ताधारियों को एक स्पष्ट संदेश दे सके कि दिल्ली से कोई भी शासन चलाने वालों के दबदबे और अधीनता को पंजाबी सहन नहीं करेंगे।

AAP सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान

AAP सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान

वड़िंग ने पूछा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने बीते 3 महीनों के दौरान पंजाब के लिए क्या किया है। इस सरकार ने बदले की राजनीति करने और दिखावे करने की बजाय कुछ नहीं किया, जिसने प्रदर्शन के नाम पर एक भी कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि संगरूर से इनकी हैरानीजनक हार शायद इस सरकार को नींद से उठा दे, जो विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लापरवाह बन चुकी है।

गोल्डी के लिए राजा वड़िंग ने मांगे वोट

गोल्डी के लिए राजा वड़िंग ने मांगे वोट

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन्होंने बीते 5 सालों के दौरान पंजाब विधानसभा में रिकॉर्ड बनाया, जहां इन्होंने अपने हलके को शानदार तरीके से पेश किया। इसके अलावा गोल्डी के पास पंजाब यूनिवर्सिटी से राजनीतिक जीवन शुरू करने का शानदार तजुर्बा है। जो यहां से चुने जाने के बाद संसद में पहुंचने पर ना सिर्फ संगरूर, बल्कि पूरे पंजाब के लिए एक संपत्ति साबित होंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में सरकार की वीडीएस योजना, किसान मोटर का लोड ₹2700/BHP के हिसाब से बढ़ा सकता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+