पंजाब: AAP संयोजक केजरीवाल की चुनाव को लेकर क्या है प्लानिंग, क्यों प्रोजेक्ट नहीं कर रहे CM पद का दावेदार ?
आम आदमी पार्टी भी राजनीतिक पकड़ मज़बूत करते हुए चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही है। इस बाबत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार चुनावी रणनीति तैयार कर जनता के बीच जा कर वादे कर रहे हैं।
चंडीगढ़, 24 नवम्बर 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव के दिन करीब आते ही सिया सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी भी राजनीतिक पकड़ मज़बूत करते हुए चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही है। इस बाबत आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार चुनावी रणनीति तैयार कर जनता के बीच जा कर वादे कर रहे हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार पर संशय बरक़रार है। पंजाब के सियासी गलियारों में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि केजरीवाल विपक्षी पार्टी सीएम पद के दावेदार को देखते हुए एक ऐसे चेहरे की तलाश में हैं जो पंजाब की जनता के बीच में अपनी साफ़ सुथरी छवी रखता है और जनता के बीच में उसकी काफ़ी लोकप्रियता हो। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद की दावेदारी को लेकर साफ़ कर दिया है कि पंजाब में सबसे पहले आम आदमी पार्टी सीएम पद के दावेदार का ऐलान करेगी।

सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी AAP
सियासी जमीन मजबूत करते हुए केजरीवाल ने मिशन पंजाब के तहत नई-नई रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल पंजाब की जनता को लुभाने के लिए वादों की बौछार कर रहे हैं। उन्होंने अध्यापक वर्ग को आकर्षित करने के लिए आठ वादे किए इसके साथ ही व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ भी सात वादे किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आएगी तो व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल कर एक आयोग बनाया जाएगा। इंस्पेक्टरी राज को खत्म कर दिया जाएगा। 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाएगी। वैट के पेंडिग हजारों करोड़ रुपये के रिफंड को सरकार बनने के बाद जारी कर दिया जाएगा।

व्यापारियों के लिए अलग से सिक्योरिटी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए अलग से सिक्योरिटी होगी, फोकल प्वाइंटों का निर्माण किया जाएगा, जहां पर हर सुविधा दी जाएगी। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब बाजार पोर्टल बनाया जाएगा, जहां पर हर व्यापारी अपना माल दिखाकर बेच सकेगा। केबल माफिया को भी खत्म करने का वादा करते हुए कहा कि केबल माफिया ने जिन-जिन लोगों के साथ धक्के से केस करके उनका केबल कारोबार छीना है, वो रद करके उनका कारोबार वापस दिलाया जाएगा। पंजाब दौरे के दौरान केजरीवाल अमृतसर में व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और छात्रों से मुख़ातिब हुए इस दौरान उन्होंने सभी से अपील की कि वह पंजाब में क्रांति लाने के लिए आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में वोट दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी वादे हमने किए हैं अगर पांच सालों में पूरे नहीं किए तो अगली दफ़ा आम आदमी पार्टी को मौक़ा नही दीजिएगा।

केजरीवाल ने सुने लोगों के सुझाव
आम आदमी पार्टी की तरफ से उद्योगपतियों के साथ की गई ट्रेड कांफ्रेंस में पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग बेधड़क होकर अपनी समस्या बताएं। यह चाहे आप की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया है, लेकिन यह राजनीति से हटकर ट्रेड कांफ्रेंस रखी गई है। इस ट्रेड कांफ्रेंस में व्यापारियों ने जहां लोकल मुद्दों पर बातचीत की, वहीं उन्हें आ रही समस्याओं के बारे भी अवगत करवाया गया। इस दौरान व्यापारी गुरजीत सिंह सेखों ने कहा कि हर इंडस्ट्री फोकल प्वाइंट में लगाई जाती है। यहां पर ईएसआइ अस्पताल और फायर ब्रिगेड स्थापित करने के लिए जगह अलाट की गई है, लेकिन कुछ भी नहीं किया। यहां पर मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। इस दौरान वहां मौजूद कई और लोगों नें अपनी बात केजरीवाल के पास रखी जैसे कि नगर निगम में शिकायत पर सुनवाई नहीं होती, इंडस्ट्री खत्म हो गई इंडस्ट्री, इसे पुनर्जीवित करें, केबल माफिया को खत्म करें आदी। सभी को आश्वासन देते हुए केजरीवाल ने कहा की आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर आप लोगों को हो रही परेशानियों को सबस पहले दूर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब: कैप्टन के वक्त से लंबित योजनाओं पर ध्यान क्यों नहीं दे रही चन्नी सरकार, जानिए इसके पीछे की वजह












Click it and Unblock the Notifications