पंजाब: 'हम चाहते ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में आएं, राजनीतिक गंदगी साफ हो सके', बोले CM भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवा नेता दलवीर गोल्डी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत करने वाले एक उत्साही युवा नेता दलवीर गोल्डी का अपने परिवार के साथ आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बनने के लिए स्वागत करते हैं।
हम अच्छे, ईमानदार और देशभक्त युवाओं की मदद से पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का सपना जल्द ही पूरा करेंगे। सीएम मान ने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में आएं। अच्छे युवाओं को आज आगे आने की जरूरत है ताकि देश और पंजाब से राजनीतिक गंदगी साफ हो सके और एक अच्छा माहौल बने।

युवा नेता गोल्डी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से संगरूर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक (धुरी) और युवा नेता गोल्डी भगवंत मान सरकार की कार्यशैली और जन-समर्थक नीतियों से काफी प्रभावित हैं। आज सीएम की मौजूदगी में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 8वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, सीएम भगवंत मान ने टॉपरों को दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications