पंजाब: 8वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, सीएम भगवंत मान ने टॉपरों को दी बधाई
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित हो गए। 8वीं कक्षा के नतीजों में जिला बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर को पहला, अमृतसर साहिब की गुरलीन कौर को दूसरा और जिला संगरूर के अरमानदीप सिंह को तीसरा स्थान मिला।
12वीं कक्षा के नतीजों में लुधियाना के एकप्रीत ने पहला, मुक्तसर साहिब के रविउदय सिंह ने दूसरा और बठिंडा के अश्वनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को मेरी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पंजाब में आ गई शिक्षा क्रांति
पंजाब की भगवंत मान सरकार शिक्षा पर काफी जोर दे रही है। शिक्षा क्रांति का नतीजा है कि प्रदेश में सभी बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा में अधिक से अधिक अंक लाकर बुलंदी को छू रहे हैं। इससे पहले आईआईटी जेईई में पंजाब के सरकारी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'युवाओं को रोजगार देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications