1 साल जेल की सजा सुनाए जाने पर क्या बोले सिद्धू? वीडियो में देखिए उनकी पहली प्रतिक्रिया
चंडीगढ़। आज देश की सर्वोच्च अदालत के एक फैसले से पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा। 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को एक साल जेल की सजा दी गई। उनकी सजा सश्रम कारावास की है। कुछ ही समय में सिद्धू पंजाब पुलिस की हिरासत में होंगे। इससे पहले अभी सिद्धू से जब मीडियाकर्मियों का सामना हुआ, तो सिद्धू ने नो कमेंट कहा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया- "कानून का पालन करेंगे।,"
Recommended Video

ट्विटर पर यह वाक्य सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सजा सुनाए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पहली प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, सजा सुनाए जाने से पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ रोडरेज मामले में दायर पुनर्विचार याचिका खारिज करने का अनुरोध किया था। सिद्धू ने पुनर्विचार याचिका के जवाब में कहा था कि यह घटना 33 साल पहले की है और अब वो याचिका विचारणीय नहीं है। सिद्धू ने अपनी स्वच्छ प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से मामले में उनकी सजा में बदलाव नहीं करने का आग्रह भी किया था।
वहीं, अब सिद्धू ने सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें फैसला मंजूर है। सुप्रीम कोर्ट में फैसला आने के बाद एक अधिवक्ता ने कहा कि, क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के 'रोड रेज' मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है। जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस एस के कौल की पीठ ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू को दी गई सजा के मुद्दे पर पीड़ित परिवार की तरफ से दायर पुनर्विचार याचिका को स्वीकार करते हुए फैसला दिया।












Click it and Unblock the Notifications