Vigilance Bureau ने पंजाब के पूर्व MLA को अरेस्ट किया, सह आरोपियों पर भी गंभीर आरोप, मामला दर्ज
पंजाब का विजिलेंस ब्यूरो करप्शन के मामले में विधायकों और पूर्व MLA की जांच कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व MLA के साथ-साथ सह आरोपी Gursewak Singh and Rajwinder Singh पर भी मामला दर्ज किया गया है।

Vigilance Bureau ने पंजाब में करप्शन की कंप्लेन पर जांच के बाद विधायक सहित सह आरोपी गुरसेवक सिंह और राजविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए ब्यूरो ने 01-04-2017 से 31-03-2022 तक पांच साल के लिए एक चेक अवधि निर्धारित की गई है।
पंजाब सतर्कता ब्यूरो (वीबी) के प्रवक्ता ने बताया, जांच के दौरान यह पाया गया कि उसने अपनी सारी आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और ग्राम मुमरा, तहसील सादिक, फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।

विजिलेंस के अनुसार, यह भी पाया गया कि उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 245 प्रतिशत खर्च किया था। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने इस संबंध में उक्त सभी आरोपितों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) के तहत आरोप लगाए हैं।
A corruption case has been registered against the MLA along with co-accused Gursewak Singh and Rajwinder Singh after investigation of a vigilance enquiry. To assess his all moveable and immovable assets a check period has been fixed for five years from 01-04-2017 to 31-03-2022 by…
— ANI (@ANI) May 16, 2023
इसके अलावा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी के तहत विजिलेंस थाना फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
In this regard a case under section 13(1), 13(2) of prevention of corruption act and 120-B of IPC has been registered against all the above said accused at VB police station Ferozepur range. The former MLA has been arrested and would be produced in the competent court tomorrow:…
— ANI (@ANI) May 16, 2023
पंजाब सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा, ब्यूरो ने फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications