पंजाब में विपक्ष में लगी सेंध, दो विधायक हो सकते हैं आप में शामिल

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं के दल-बदल की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। नेता चुनाव जीतने वाली पार्टियों का दामन थामने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब में भी दलबदल को लेकर हलचल तेज गई है। कई विपक्ष के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होने की कवायद कर रहे हैं।

रिपोर्ट की मानें तो विपक्ष के दो नेताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए कवायद तेज कर दी है। विपक्ष के दो विधायकों के नाम सामने आ रहे हैं जो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह जोकि शिरोमणि अकाली दल के विधायक हैं और निर्दलीय विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। रिपोर्ट की मानें तो सुखी और मुख्यमंत्री के बीच तकरीबन सवा घंटे तक मुलाकात चली है।

aap

दोनों की मुलाकात के बाद इस बात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए गए थे।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह ने आप का दामन थाम लिया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार बनाया है। वहीं होशियारपुर से राजकुमार चब्बेवाल को भी पार्टी टिकट दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+