UVM की मांग पर व्यापारियों को मिल सकती है राहत, चंडीगढ़ BJP अध्यक्ष ने दिया ये आश्वासन

अलॉटमेंट वाली कॉमर्शियल प्रॉपर्टी से अनअर्जित प्रॉफिट खत्म किये जाने को लेकर अरुण सूद से युवीएम प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की।

चंडीगढ़, 21 मार्च 2022। अलॉटमेंट वाली कॉमर्शियल प्रॉपर्टी से अनअर्जित प्रॉफिट खत्म किये जाने को लेकर अरुण सूद से युवीएम प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की। उन्होंने अनअर्जित प्रॉफिट को कम करने की बता कही। अरुण सूद से उन्होंने अनअर्जित प्रॉफिट को 33% से कम करके 20% से 25% तक किए जाने के सुझाव पर असहमति जताई। युवीएम प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर के नेतृत्व में बनी 11 सदस्य कमेटी द्वारा उद्योग व्यापार इस सुझाव पर पुनर्विचार कर अन अर्ड्2 प्रॉफिट को पूरी तरह से समाप्त कर दें। युवीएम प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद से मुलाकात की और अलॉटमेंट वाली कमर्शियल प्रॉपर्टी से अनअर्जित प्रॉफिट खत्म करने की मांग के साथ ज्ञापन भी सौंपा।

अलॉटमेंट के 15 सालों बाद अनअर्जित लाभ लेना सही नहीं- UVM

अलॉटमेंट के 15 सालों बाद अनअर्जित लाभ लेना सही नहीं- UVM

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष से मुलाक़ात के दौरान कैलाश जैन ने अरुण सूद को बताया कि शहर में लीज होल्ड प्रॉपर्टी के तहत अलॉटमेंट की गई, कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के अलॉटमेंट 15 सालों बाद अनअर्जित प्रॉफिट लिया जाना किसी भी हाल में सही नही है । क्योंकि अलॉटमेंट लेटर में इन दुकानों की ट्रांसफर पर 15 वर्ष तक का प्रतिबंध था। 15 वर्षों के बाद तो अलॉटमेंट वाली प्रॉपर्टी ओर ऑक्शन वाली प्रॉपर्टी दोनों बराबर होनी चाहिए । 40 से 50 वर्षों पहले अलॉट हुई प्रॉपर्टी पर अन अर्ड्प प्रॉफिट लेना कहीं भी किसी प्रकार से तर्कसंगत नहीं है। इस प्रकार तो ये दुकानदार हमेशा के लिए प्रशासन के बंधुआ बन कर रह जाएंगे । कोई अपनी प्रॉपर्टी को कभी भी बेच नहीं सकेगा।

व्यापारियों की मांग पर अरुण सूद ने जताई सहमति

व्यापारियों की मांग पर अरुण सूद ने जताई सहमति

अरुण सूद ने व्यापारियों की बात ध्यान से सुनने के बाद उनकी मांग से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि कहा कि इस मामले को सांसद की अध्यक्षता वाली कमेटी में पुनः विचार कर दुकानदारों को राहत दिलवाई जाएगी। इस अवसर पर अरुण सूद ने सदर बाजार सेक्टर 19 के नवनिर्वाचित प्रधान विजय पाल चौधरी और नवनियुक्त पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही आशा व्यक्त की कि नई कमेटी मार्केट के दुकानदारों के हित में काम करेगी। अरुण सूद ने कमेटी को भाजपा के पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद से की मुलाक़ात

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद से की मुलाक़ात

युवीएम के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल में पालिका बाजार सेक्टर 19 के प्रधान नरेश जैन, पटेल मार्केट सेक्टर 15 के प्रधान संजीव कुमार और परमिन्दर सिंह के साथ सदर बाजार सेक्टर 19 के प्रधान विजयपाल चौधरी, वरिष्ठ उप-प्रधान अमृतपाल सिंह पाली के अलावा बलविंदर कुमार, राजीव, कर्मवीर सिंह आदि शामिल रहे। मुलाक़ात के बाद यूवीएम में उम्मीद जगी है कि जल्द ही भाजपा व्यापराियों को सौगात दे सकती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कांग्रेस की 'तबाही' का जिम्मेदार कौन ? सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद को ये बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+