अमृतसर में मजीठा बाईपास पर हुआ भयंकर विस्फोट, मारा गया सदिंग्ध आतंकी
Amritsar News: पंजाब के अमृतसर के एक बाईपास पर मंगलवार की सुबह भयंकर विस्फोट हुआ, जिसे सुनकर स्थानीय लोग सदमे में आ गए। ये विस्फोट 27 मई की सुबह करीब 9:30 बजे मजीठा रोड बाईपास इलाके में हुआ। जिसमें एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया है। ये संदिग्ध आतंकी छिपे एक बम को नष्ट करने की कोशिश कर रहा था, जब यह विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट में मारे गए संदिग्ध आतंकी के हाथ कट गए थे।
पुलिस उप महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) सतिंदर सिंह ने बताया, "इस विस्फोट मे मारा गया शख्स आतंकवादी संगठन का सदस्य है। हमें जांच में सुराग मिला है कि वो विस्फोटक की खेप लेने यहां आया था, जांच अभी चल रही है।" इसके ही उन्होंने कहा बब्बर खालसा ओर आईएसआई पंजाब में सक्रिय है। इस बात की संभावना अधिक है कि ये आतंकी बब्बर खालसा गिरोह का सदस्य हो।

सतिंदर सिंह ने बताया, " इससे पहले के मामलों में आतंकी संगठन के लोग विस्फोटक सामग्री को ऐसी जगहों पर छिपा देते हैं इसके बाद संगठन से जुड़े सदस्य उस कलेक्ट करते हैं। संभवत: ये आतंकी भी इसे यहां लेने आया था और उसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया और वो मारा गया।"
स्थानीय लोगों ने बताया विस्फोटक की आवाज बहुत तेज थी जिसे सुनकर लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया औ पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। याद है भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमृतसर को भी निशाना बनाया गया था जिसके चलते अभी भी छोटे से विस्फोट से भी यहां के लोग भयभीत हो जा रहे हैं।
विस्फोटक सैंपल की हो रही फोरेसिंग
पुलिस ने बताया कि विस्फोटक का सैंपल इकट्ठा करने के लिए फोरेसिंग लैब की टीम मौके पर तुरंत पहुंच गई और विस्फोटक सैंपल कलेक्ट कर लिया है। सैंपल की जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये किस प्रकार का विस्फोटक था।
ड्रोन और हेरोइन के तीन पैकेट बरामद
वहीं पंजाब की सीमा से लगे तरनतारन, फिरोजपुर और अमृतसर समेत अन्य जिलों में तलाशी अभियान के दौरान एक ड्रोन और हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए।
26 मई को बीएसएफ ने बरामद किए थे हेरोइन के दो पैकेट
एक दिन पहले 26 मई को बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान में अमृतसर जिले के टिब्बी गांव के पास खेतों से 957 ग्राम वजन की संदिग्ध हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए थे। पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार मादक पदार्थ पीले रंग के चिपकने वाले टेप से लिपटा हुआ था। इस हेरोइन के पैकेटों से एक टॉर्च के साथ धातु का लूप भी जुड़ा हुआ था।"












Click it and Unblock the Notifications