गैंगस्टर्स के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, देश के 50 ठिकानों पर छापेमारी
चंडीगढ़, 12 सितंबर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों पर भारी कार्रवाई करते हुए आज देश के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह सभी गैंगस्टर्स हथियार तस्करी और गैंग वॉर से जुड़े हुए हैं, इन सभी पर लगाम कसने के लिए NIA ने बड़ा कदम उठाया है, जिसमें करीब 160 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। पहले खबर आई थी कि ये छापेमारी मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में हुई है लेकिन बाद में एनआईए की ओर से कहा गया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच वो नहीं कर रही है।
Recommended Video

आपको बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गायक उस वक्त अपने पड़ोसी गुरविंदर सिंह और चेचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ अपनी महिंद्रा थार गाड़ी से घर से निकले थे, घर से कुछ दूरी पर ही उन पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी थी। सिद्धू मूसेवाला ने कई सारे पंजाबी हिट गाने दिए थे और उनकी एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी थी। सिद्धू मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो हार गए थे।
6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
मालूम हो कि एक दिन पहले ही मुसेवाला हत्याकांड में आरोपी दीपक मुंडी, कपिल पंडित और राजिंदर को पंजाब की मनसा कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। नेपाल पुलिस ने इन तीनों को अरेस्ट किया था। दीपक मुंडी ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा है।
'चेतावनी सोपू ग्रुप से'
तो वहीं अब सिद्धू मूसेवाला के पिता को भी जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की ओर से ईमेल पर दी गई है जिसका शीर्षक 'चेतावनी सोपू ग्रुप से' है, जिसमें लिखा है कि 'अगर तू ज्यादा बोला तो तेरा हाल सिद्धू से ज्यादा खतरनाक, भयानक होगा, तेरे बेटे ने हमारे भाईयों को मरवाया और हमने तेरे बेटे को मार दिया।' फिलहाल मामले की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications