कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस राज्य ने फिर से बंद किए स्कूल, जानें बोर्ड की परीक्षा का क्या होगा

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस राज्य ने फिर से बंद किए स्कूल, जानें बोर्ड की परीक्षा का क्या होगा

चंडीगढ़: भारत में फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने फिर से स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने शुक्रवार (12 मार्च) को राज्य के सभी स्कूलों को फिर से बंद करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने ये जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा है कि 12 मार्च को राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए ''अध्ययन अवकाश'' (परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी) की घोषणा कर दी गई है। हालांकि पंजाब के अलावा देश में अभी तक किसी और राज्य ने स्कूलों को फिर से बंद करने का फैसला नहीं लिया है।

Punjab Schools

जानिए बोर्ड की परीक्षा का क्या होगा?

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि स्कूल बंद रहेंगे लेकिन स्कूल में शिक्षक उपस्थित रहेंगे। इसलिए अगर किसी भी छात्र को बोर्ड की परीक्षा या अन्य परीक्षाओं की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वे स्कूल आ सकते हैं। शिक्षकों को स्कूल में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि शिक्षकों से परीक्षा की तैयारी में मदद लेने के लिए छात्रों को अपने अभिभावक से इजाजत लेनी होगी।

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा, इस साल वार्षिक परीक्षा कोरोना वायरस के गाइडलाइन्स के तहत ऑफलाइन कराई जाएगी। राज्य में कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही परीक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी।

जानिए कब है पंजाब में बोर्ड की परीक्षा

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बोर्ड की परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था।

- कक्षा 1 से चौथी तक की परीक्षा 17 मार्च 2021 से शुरू होगीष
-कक्षा 5 की परीक्षा 16 मार्च 2021 से शुरू होगी।
-कक्षा 6, 7, 9 और 11 की परीक्षा 15 मार्च से शुरू होगी।
- कक्षा 8वीं और 12वीं की परीक्षा 22 मार्च से शुरू होगी।
-कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 अप्रैल 2021 से शुरू होगी।

कोरोना अलर्ट: पंजाब के इन 8 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू

पंजाब सरकार ने स्कूल बंद करने के साथ-साथ राज्य के आठ जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, होशियारपुर, पटियाला, कपूरथला , लुधियाना, मोहाली और नवांशहर में रात के 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

पंजाब महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच अगले आदेश तक राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+