पंजाब में संयुक्त समाज मोर्चा और गुरनाम सिंह चढूनी गुट का गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़, जनवरी 17। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किसानों का एक संगठन चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गया है। सोमवार को संयुक्त समाज मोर्चा ने गुरनाम सिंह चढूनी गुट के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया और 20 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी। आपको बता दें कि संयुक्त समाज मोर्चा पंजाब के किसानों के 22 संगठनों से मिलकर बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, संयुक्त समाज मोर्चा और गुरनाम सिंह चढूनी के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है। सोमवार को किसान संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

Gurnam Singh Chaduni

पहले मनमुटाव की थी खबरें

जानकारी के मुताबिक, गुरनाम सिंह चढूनी गुट को इस गठबंधन में 10 सीटें मिली हैं। आपको बता दें कि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई वाले संयुक्त समाज मोर्चा और गुरनाम सिंह चढूनी वाला गुट मिलकर अब चुनाव लड़ेगा। हालांकि पहले खबर थी कि दिनों गुटों के बीच मनमुटाव है, जिसकी वजह से ये साथ नहीं आ पाएंगे, लेकिन अब दोनों गुटों के बीच सहमति बन गई है।

इन 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा चढूनी गुट

चढूनी गुट को पंजाब की जिन 10 विधानसभा सीटों को दिया गया है उनमें समाना, अजनाला, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, दाखा, दिड़बा, भुलत्थ, गुरदासपुर, शाहकोट सीटें चढूनी गुट को दी गई हैं।

संयुक्त समाज मोर्चा के 20 उम्मीदवारों के नाम

फिरोजपुर शहरी से लखविंदर सिंह, नवांशहर से कुलदीप बजीदपुर, बटाला से बलविंदर सिंह राजू, लुधियाना वेस्ट से तरुण जैन बावा, आत्मनगर से हरकीरत सिंह राणा, गिद्दड़बाहा से गुरप्रीत सिंह कोटली, मलोट से सुखविंदर कुमार, श्री मुक्तसर साहिब से अनुरूप कौर, पायल से सिमरदीप सिंह, सनौर से बूटा सिंह शादीपुर,
बाबा चमकौर सिंह भुच्चो, धूरी से सरबजीत सिंह अलाल, फिरोजपुर ग्रामीण से मोड़ा सिंह अणजान, राजासांसी से डॉ. सतनाम सिंह अजनाला, जलालाबाद से सुरिंदर सिंह ढडियां, सुनाम से डॉ. अमरजीत सिंह मान, भदौड़ से भगवंत सिंह समाओ, बरनाला से अभिकरण सिंह, मनासा से गुरनाम सिंह भिखी, सरदूलगढ़ से छोटा सिंह मियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+