पंजाब में GST वसूली में रिकॉर्ड बढ़त, 16.61 फीसदी बढ़ोतरी, वित्त मंत्री चीमा ने कही बड़ी बात

पंजाब में जीएसटी वसूली को लेकर वित्ती मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में कर चोरी के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। ऐसे मे राज्य में जीएसडी की वसूली में वृद्धि पंजाब सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। चीमा ने जीएसडी संग्रह के डेटा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने नवंबर तक जीएसटी कलेक्शन में 16.61 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

GST कलेक्शन में 1987.62 करोड़ की वृद्धि
पंजाब में मौजूदा वित्तीय वर्ष में जीएसटी संग्रह में 1987.62 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। मंत्री ने बताया कि 2022-23 में नवंबर तक 11,967.76 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह था, जो अब बढ़कर 13,955.38 करोड़ हो चुका है। ऐसे में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 1987.62 करोड़ बढ़ा है।

Minister Cheema over GST collection in Punjab

आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर तक आबकारी से कुल राजस्व 5947. 47 करोड़ रुपये है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 के पहले आठ महीनों में कुल जीएसटी राजस्व 5336.61 करोड़ रुपये था। वहीं आबकारी से प्राप्त राजस्व में कुल 610.86 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज की गई। वित्ती मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य को चालू वित्त वर्ष के दौरान नवंबर महीने के अंत तक वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से कुल मिलाकर 24965.59 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

सरकारी की ओर जारी डेटा के मुताबिक नवंबर तक वैट, सीएसटी, जीएसटी, पीएसडीटी और आबकारी से प्राप्त राजस्व में नेट 13.89 प्रतिशत के विस्तार प्राप्त हुआ है। इसको लेकर वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि भगवंत मान की सरकार टैक्स की चोरी करने के मामलों में सख्त है। इसके साथ अधिक से अधिक टैक्स कलेक्शन हो सके इसके लिए कर प्रणाली को सरल बनाने के साथ ईमानदार करदाताओं को सुविधा देने का भी काम कर रही है। मंत्री चीमा ने कहा कि राज्य में जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार राज्य की आठ महीनों में कर संग्रह 25 हजार करोड़ के आंकड़े तक पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+