सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच करेंगे हाईकोर्ट के जज, पंजाब के CM कराएंगे न्यायिक आयोग का गठन
चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी। इसके लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज की अगुवाई में न्यायिक आयोग गठित किया जाएगा। यह घोषणा करने के साथ ही मान ने कहा कि, मैं यकीन दिलाता हूं- 'किसी भी गुनगहार को बख्शा नहीं जाएगा।' मान ने यह भी कहा कि, हमने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कम करने के फैसले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही डीजीपी के कल के बयान पर भी सफाई मांगी है।

उधर, मारे गए गाय मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच कराने का अनुरोध किया है। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि, हम भी जांच-पड़ताल में पूरा सहयोग करेंगे। कार्यालय की ओर से बताया गया कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान कह रहे हैं कि, मूसेवाला हत्याकांड की जांच में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से कहा गया, "पंजाब सरकार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करेगी कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराएं।"

बता दें कि, पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर अपने बेटे की मौत की सीबीआई और एनआईए जांच की मांग की है, और उन्होंने यह भी मांग की है कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि, मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने के आदेश को सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और इस घटना को गैंगवार से जोड़ने के लिए पंजाब के डीजीपी से माफी मांगनी चाहिए।

30 गोलियां मारी गई थीं मूसेवाला को
खबरें आ रही हैं कि, मूसेवाला की हत्या 30 गोलियां मारकर की गई। ट्विटर पर घटनास्थल के पास के वीडियो वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications