पंजाब की मशहूर गायक गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में निधन

पंजाब की मशहूर गायक गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में निधन

अमृतसर, 21 नवंबर: पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में रविवार (21 अक्टूबर) को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। गुरमीत बावा ने अमृतसर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है। गुरमीत बावा अपने लंबे 'हेक' (सुर) के लिए जानी जाती थी जिसे वह लगभग 45 सेकंड तक पकड़ कर रख सकती हैं। गुरमीत बावा आलम लोहार, जुगनी जैसे प्रसिद्ध गाने के लिए जानी जाती हैं। गुरमीत बावा दूरदर्शन पर गाना गाने वाली पहली पंजाबी भाषा की गायिका भी थीं।

Gurmeet Bawa

गुरमीत बावा ने 1968 में कृपाल बावा से शादी की और उनके साथ उनकी तीन बेटियां हैं। कृपाल बावा भी पंजाबी लोक गायक हैं।

गुरमीत बावा का अंतिम संस्कार 22 नवंबर सोमवार को होगा। गुरमीत बावा को अपनी गायिकी के लिए पंजाब भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार, राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

गुरमीत बावा के निधन से संगीत जगत में शोक का माहौल है। गुरमीत बावा का यूं जाना पंजाबी संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। गुरमीत बावा को 1991 में पंजाब सरकार ने उन्हें केंद्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया किया था। वहीं पंजाब नाटक अकादमी से संगीत पुरस्कार दिया था।

Recommended Video

    Congress ने Rajasthan में नहीं होने दी Punjab वाली गलती!| Ashok Gehlot Sachin Pilot | वनइंडिया हिंदी

    गुरमीत बावा का जन्म 1944 में गांव कोठे गुरदासपुर में हुआ था। गुरमीत ने शादी के अपनी पढ़ाई पूरी की थी। गुरमीत के पति कृपाल बावा ने उन्हें जेबीटी कराई। गुरमीत ने अपने गांव में पढ़ाई करने वाली पहली महिला थीं, जो शिक्षक बनीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+