रक्षा बंधन पर मांगी छुट्टी तो बॉस ने नौकरी से निकाला, पंजाब की महिला ने कंपनी पर लगाए आरोप
Punjab News: अपने एम्पलाई के प्रति कंपनियां कितनी बेदर्द हो सकती है, इसी बानगी पंजाब में देखने को मिली। यहां एक फीमेल एम्पलाई को कंपनी ने मात्र इसलिए नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि उसने रक्षा बंधन की छुट्टी की डिमांड की थी।
बबीना नाम की एम्पलाई ने लिंक्डइन पर अपना दर्द साझा किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला कर्मचारी बबीना ने अपने बॉस कुणाल कक्कड़ के साथ व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए।

जिसमें उन्होंने कहा है कि 19 अगस्त को छुट्टी लेने पर सात दिन की सैलरी काटी जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जो लोग असहमत हैं वे इस्तीफा दे सकते हैं। बबीना ने जवाब देते हुए कहा कि यह नीति न तो नैतिक है और न ही वैध।
उनकी आपत्तियों के बावजूद, उन्होंने दावा किया कि उन्हें कुछ ही समय बाद नौकरी से निकाल दिया गया। बबीना ने कहा, ज्वाइनिंग के दौरान मुझे बताया गया था कि दो हफ्ते का नोटिस दिया जाएगा। लेकिन, उन्होंने अपने नियमों को ही तोड़ दिया।
मेरी सेवाओं को बिना किसी नोटिस के समाप्त कर दिया गया है। इसपर मोहाली स्थित डिजिटल मार्केटिंग फर्म B9 सॉल्यूशंस, जहां बबीना काम करती थी, कि तरफ से सफाई सामने आई है।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, वायरल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उस पर साजिश रचने और यूनियन बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कंपनी ने कहा कि बबीना को नौकरी से निकाले जाने से पहले कई मुद्दों पर कई चेतावनियां मिली थीं।
इनमें काम के घंटों के दौरान अत्यधिक फोन का इस्तेमाल और कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट को बनाए न रखना शामिल था। इतना ही नहीं, कंपनी की तरफ से ऐसा दावा किया गया है कि कर्मचारी 15 से 20 अगस्त तक लंबी सवेतन छुट्टियों की मांग कर रहे थे।
पंजाब की महीला बबीना ने "toxic boss." के साथ अपना एक्सपीरिएंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद इंटरनेट एक नई बहस शुरु हो गई है। वहीं, अब बबीना को लिंक्डइन पोस्ट पर कई समर्थनपूर्ण टिप्पणियां मिलीं।
कई लोगों ने "आधुनिक समय की गुलामी" के खिलाफ़ खड़े होने के लिए उनकी सराहना की। कुछ यूजर्स ने उन्हें श्रम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दी, जबकि अन्य ने अनुचित कार्यस्थल प्रथाओं के खिलाफ़ उनके रुख के साथ एकजुटता व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications