पंजाब को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध, इस शहर से पायलट प्रोजेक्ट की हुई शुरुआत
Punjab Govt Pilot Project: पंजाब सरकार प्रदेश को एक आर्दश और स्वच्छ राज्य बनाने पर भी काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं। पंजाब के उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने हाल ही में राज्य को कचरा मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत प्रदेश के खन्ना शहर से की है।
पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि इस पहले के लिए सरकार ने अपने बजट में 4.8 करोड़ रुपये आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरूआत 1 दिसंबर 2024 से की जाएगी। अगले एक साल के अंदर इसका परिणाम दिखने शुरू हो जाएंगे। खन्ना में इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पंजाब के अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। पंजाब सरकार राज्य को कचरा से मुक्ति दिलाने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए सरकार ने इसकी शुरूआत खन्ना से की है।

उन्होंने प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि शहर के हर वार्ड में हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट तय करेगा कि शहर में खुले में सड़कों पर कचरा न फेंका जाए, इससे स्वच्छ और अधिक सुंदर वातावरण बनेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत खन्ना के सभी निवासियों, व्यवसायियों और रेहड़ी-पटरी वालों को एक विशिष्ट उपयोगकर्ता संख्या जारी की जाएगी, जो उन्हें एक ऐप से जोड़ेगी। हर यूजर्स को उनके मोबाइल फोन पर SMS के जरिए मिनिमम कचरा संग्रह शुल्क भेजा जाएगा। पंजाब को कचरा मुक्त बनाया जा सके और इसे 'रंगला पंजाब' में बदला जा सके।












Click it and Unblock the Notifications