Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब में कड़ाके की ठंड, भगवंत मान सरकार ने की स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से ठंड बढ़ने और धुंध के चलते स्कूलों की छुट्टियां करने का फैसला किया है। शासन की तरफ आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों की 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छुट्टियां रहेंगी। शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि इसी महीने पंजाब शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया था।

punjab weather school

पंजाब में लगभग 19 हजार शासकीय स्कूल है। इसके अलावा तकरीबन 6 हजार निजी स्कूल है, इनमें लगभग 40 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इससे पहले तीन दिसंबर को स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। ठंड की वजह से स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक का किया गया है. स्कूलों का समय बदलने का निर्देश शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी किया गया था।

ज्ञात हो कि पंजाब में शीतलहर के कारण से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे चला गया, यहां 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। राज्य के कई अलग-[अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड [पड़ रही है। मौसम विभाग ने राज्य में धुंध को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें Punjab News: पदोन्नतियों को लेकर सख्त हुई पंजाब सरकार, दो महीने में पूरी करने के दिए निर्देश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+