पंजाब पुलिस ने बाबर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी सहित 2.5 किलो RDX-रिमोट बरामद
Punjab Police को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े आतंकी नेटवर्क पर बड़ा वार करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस को पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है।
जालंधर में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने बाबर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल को पकड़ा। जो यूके में बैठे हैंडलर्स निशान जौरियां और आदेश जमराई के इशारों पर ऑपरेट हो रहा था। इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बताया जा रहा है।

बरामदगी में 2.5 किलो आईईडी/आरडीएक्स और रिमोट कंट्रोल शामिल था, जो किसी बड़े और लक्षित आतंकवादी हमले के लिए तैयार किया गया था। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से न केवल पंजाब में सुरक्षा बढ़ी है, बल्कि यह पाकिस्तान समर्थित आतंकी योजनाओं को विफल करने की दिशा में भी एक मजबूत संदेश है।
ये भी पढ़ें: Manchester Attack: यहूदियों के पवित्र दिन मैनचेस्टर सिनेगॉग पर आतंकी हमला, 2 की मौत, ब्रिटेन में हाई अलर्ट!
ब्रिटेन से ऑपरेट हो रहा था नेटवर्क
डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि यह मॉड्यूल यूके में बैठे हैंडलर्स निशान जौरियां और आदश जमराई के इशारों पर चल रहा था। इन दोनों को बीकेआई के कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से निर्देश मिल रहे थे। जालंधर से दो आरोपियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 2.5 किलो आईईडी/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल भी बरामद हुआ है।
आतंकी हमले की थी साजिश
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद आईईडी का इस्तेमाल एक बड़े टारगेटेड आतंकी हमले में किया जाना था। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के एसएसओसी थाने में यूएपीए और एक्सप्लोसिव्स सब्सटांसेज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह कार्रवाई पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है और पंजाब पुलिस प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें: Pakistan: भारत के इन इलाकों में आतंकी साजिश रचने के लिए, ISI, लश्कर-ए-तैयबा और ISKP ने मिलाया हाथ












Click it and Unblock the Notifications