अमृतपाल सिंह का करीब पपलप्रीत सिंह गिरफ्तार, होशियारपुर से पकड़ा
Papalpreet Singh Arrest: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के करीब पपलप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खालिस्तानी समर्थक और 'पंजाब वारिस दे' चीफ अमृतपाल सिंह के फरारी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अमृतपाल सिंह के साथ साए की तरह चलने वाला उसका करीब पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है।
अमृतपाल सिंह का साथी दबोचा
पपलप्रीत सिंह की अमृतपाल सिंह के साथ कई तस्वीरें सामने आई थी। 18 मार्च को पंजाब पुलिस की कार्रवाई से डरकर भाग रहे अमृतपाल सिंह को लेकर स्पेशल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में कुछ दिन पहले अमृतपाल की एक शख्स के साथ फोटो सामने आई थी।
पंजाब से भगाने में की मदद
जिसकी पहचान पपलप्रीत सिंह के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक पंजाब से भगाने में अमृतपाल सिंह की इसी ने मदद की थी। हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैं। 1 अप्रैल को अमृतपाल सिंह को लेकर खबर आई थी कि वो और पपलप्रीत दोनों अलग हो चुका है। दोनों लोग पुलिस से बचकर 28 मार्च को फगवाड़ा से होशियारपुर पहुंचे थे।
अमृतपाल का मेन हैंडलर भी
अब भगोड़े अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने होशियार से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह का पपलप्रीत सिंह राइटहैंड हैं। फंडिंग भी उसका कनेक्शन सामने आ चुका है। बताया जाता है कि पपलप्रीत सिंह आईएसआई के भी संपर्क में रह चुका है।
आईजीपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंजाब आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 'वारिस पंजाब दे प्रमुख' अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह को एनएसए के तहत अमृतसर के काथू नंगल इलाके से हिरासत में लिया गया है। वह 6 मामलों में वांछित भी है। उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video
18 मार्च से फरार अमृतपाल सिंह
इधर, पपलप्रीत को पकड़ने के बाद अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि अजनाला थाने पर हमले के मामले में 18 मार्च को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाया था, जिससे बचकर वो भागने में कामयाब हो गया, जिसकी कई फुटेज सामने आ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications