पंजाब: ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, 19 मई: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को इन दो लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोलकाता के एंटली निवासी जफर रियाज और बिहार के मधुबनी निवासी उसके सहयोगी मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है।

Punjab Police apprehend two men spying for ISI

पंजाब पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से चलने वाले एक जासूसी नेटवर्क का खुलासा करते हुए राज्य के विशेष ऑपरेशन सेल ने जफर रियाज और उसके सहयोगी मोहम्मद शमशाद को गिरफ्तार किया है, जो अमृतसर के मीराकोट चौक में किराए के घर में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, रियाज ने पाकिस्तानी नागरिक राबिया से शादी की थी। शुरुआत में राबिया कोलकाता में रियाज के साथ रहती थी। 2012 में रियाज अपने ससुराल वालों के कहने पर पाकिस्तान के लाहौर में रहने लगा। रियाज इलाज के लिए अक्सर ही भारत आता था। इस दौरान वह पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी अवैस के संपर्क में आया और उसके लिए जासूसी करने लगा। इसमें उसका साथ शमशाद ने दिया। शमशाद ने अमृतसर में एयरफोर्स स्टेशन और छावनी इलाके की तस्वीरें खींचकर भी रियाज को दी थीं। जो उसने आईएसआई के अवैस तक पहुंचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+