अजनाला कांड पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई, अमृतपाल सिंह के सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

अमृतपाल सिंह के सहयोगी पंजाब पुलिस के एक थाने में घुसकर तोड़फोड़ की थी। लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी को अमृतपाल सिंह के समर्थक उग्र हो गए थे।

अजनाला कांड पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई
Photo Credit:

Ajnala case Amritpal Singh: पंजाब के अजनाला में हाल ही में एक पुलिस स्टेशन पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला किया था। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के सहयोगियों पर कार्रवाई करते हुए उनके शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अमृतसर जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के नौ सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लाइसेंस आत्मरक्षा के लिए दिए गए थे न कि खालिस्तानी नेता को सुरक्षा प्रदान करने के लिए। 'वारिस पंजाब के' प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों में से कुछ ने 24 फरवरी को तलवारें और बंदूकें लहराई थीं। अमृतसर के बाहरी इलाके में अजनाला में बैरिकेड्स तोड़कर एक पुलिस स्टेशन में घुस गए थे।

'तूफान' के नाम से जाना जाने वाला लवप्रीत सिंह गुरदासपुर जिला पंजाब का मूल निवासी है। उसे हाल में हुए एक अपहरण और मारपीट के मामले गिरफ्तार किया गया था। लवप्रीत सिंह संगठन 'वारिस पंजाब के' का सदस्य है, जिसका नेतृत्व अमृतपाल सिंह खालसा करता है। अमृतपाल सिंह खालिस्तानी समर्थक है। उसका दावा है वो खालिस्तानी आदोंलन को शांतिपूर्वक आगे बढ़ा रहा है। अजनाला केस में लवप्रीत सिंह पर लगे आरोपों को लेकर उसके परिवार वालों का कहना है कि लवप्रीत निर्दोष है, इसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

Recommended Video

    Assembly Election 2023: Meghalaya और Nagaland की 119 सीटों 552 उम्मीदवार मैदान में | वनइंडिया हिंदी

    अमृतसर के अजनाला कांड पर राज्य मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा था कि पंजाब के लोगों को सीएम भगवंत मान पर भरोसा रखना चाहिए। राज्य में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। राज्य मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा था कि मैं पंजाब पुलिस के जवानों को सलाम करता हूं, जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान नहीं होने दिया और बिना बल प्रयोग के स्थिति को नियंत्रित किया। सरकार भीड़ में घायल हुए अपने कर्मचारियों के साथ है। समय आने पर लोग समझेंगे कि अजनाला में क्या हुआ।

    अमृतपाल सिंह के पास लाइसेंसी हथियार रखने वाली अपनी सेना है। उनके समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प की थी। जबरदस्ती एक पुलिस स्टेशन की घेराबंदी कर दी थी, जिसके कारण अमृतसर जिले में कई पुलिस कर्मियों को चोटें आई थीं। अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के खिलाफ अजनाला कस्बे में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह ने कहा कि एसआईटी ने इसका संज्ञान लिया। ये लोग अब शांतिपूर्वक तितर-बितर हो जाएंगे और कानून अपना काम करेगा।

    यह भी पढ़ें- Bholaa Trailer: फिल्म 'भोला' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मुसीबत के आगे सीना चौड़ा कर खड़े हैं अजय देवगन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+