पंजाब: पुलिस इंस्पेक्टर ने लात मारकर गिराई गरीब सब्जी वाले की टोकरी, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
फगवाड़ा। कोविड नियमों का पालन करवाने के दौरान सब्जी बेचने की टोकरी को लात मारकर नीचे गिरा देने वाले फगवाड़ा के एसएचओ का वीडियो वायरल हो रहा है। उक्त एसएचओ को अब शीर्ष पुलिस अधिकारियों द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। यह घटना पंजाब में फगवाड़ा थाना सिटी एरिया की है, जहां एचएचओ नवदीप सिंह अपनी टीम को लेकर कोरोना काल में सरकारी निर्देशों का पालन करवाने निकले थे।
Recommended Video

बुधवार के दिन उन्होंने सराय रोड से सटे मकान की साइड में सब्जी बेच रहे एक वेंडर की रेहड़ी से पहले तराजू उठा लिया और फिर उसकी सब्जी की टोकरी लात मारकर गिरा दी। इस घटना का वीडियो लोगों ने देखा तो तरह-तरह की प्रतिक्रिया आने लगीं। ट्विटर पर लोग आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग करने लगे। उस वक्त तो ये इंस्पेक्टर वहां से चले गए हालांकि, अब उन्हें अपने किए का खामियाजा उठाना पड़ा है।

एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। कपूरथला की एसएसपी कनवदीप कौर ने कहा कि, जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें फगवाड़ा एसएचओ सड़क किनारे रेहड़ी पर सब्जी को टोकरी को लात मारते हुए देखे गए हैं। प्राथमिक जांच के बाद फगवाड़ा एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले पर एक विस्तृत जांच भी शुरू करवाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications