Punjab News: पंजाब सरकार के 2 साल पूरे होने पर सीएम मान ने किए बड़े एलान, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के 2 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान खटकड़ कलां पहुंचे। उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव में म्यूजियम का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह नए तरह के बेरोजगार लोग पैदा हो गए हैं। इन्हें राजनीति के अलावा कुछ नहीं आता और इन लोगों ने कुर्सियां छीन ली है। इनका चेहरा देखना भी लोग पसंद नहीं करते।

bhagwant mann

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इलाके में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जब रूस यूक्रेन युद्ध हुआ तो पंजाबी बच्चों को यूक्रेन से बचाया गया। जब मैं उनकी बातें सुनी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने मुझे बताया कि यहां मेडिकल की पढ़ाई बहुत महंगी है।

इस अवसर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में हम शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में और भी बड़े सुधार करेंगे। निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई एक समान होगी। इसी तरह सरकारी और निजी अस्पतालों में भी समान इलाज मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+