PUNJAB NEWS: मेगा रैली पर बोले मंत्री हरजोत सिंह बैंस, यह रैली बीजेपी की नींव हिला देगी
PUNJAB NEWS: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को दिल्ली में मेगा रैली होने जा रही है। इस रैली पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि यह रैली बीजेपी की नींव हिला देगी।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आज ग्रामीण इलाकों में भी हर एक व्यक्ति ईडी के बारे में जान चुका है कि कैसे इसका गलत इस्तेमाल कर विपक्षी पार्टी को इस देश से खत्म किया जा रहा है। यह उस आवाज को दबाने का प्रयास है, जिससे भाजपा डरती थी। हरजोत बैंस ने कहा कि देश के हर कोने में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चाहने वाले बैठे हैं। आप नेता ने आगे कहा कि हमने केजरीवाल को आशीर्वाद अभियान भी शुरू किया है, जिस पर लोग संदेश भेज सकते हैं। बैस ने अरविंद केजरीवाल के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की है।
यह भी पढ़ें PUNJAB: जालंधर सीट को लेकर AAP का चिंतन जारी, मजबूत प्रत्याशी उतरना चाहते हैं सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications