PUNJAB: जालंधर सीट को लेकर AAP का चिंतन जारी, मजबूत प्रत्याशी उतरना चाहते हैं सीएम भगवंत मान
PUNJAB: पंजाब में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सत्ताधारी आम आदमी पार्टी बेहद सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। सीएम भगवंत मान खुद बारीकी से स्थित को लेकर सतर्क हैं। आप की नजरें जालंधर सीट को लेकर कुछ बाहरी नेताओं पर टिकी हुई हैं। चर्चा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ भीतरखाने चल रही है, परन्तु इन नेताओं के नाम अभी गुप्त रखे जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद पार्टी को जालंधर सीट के लिए नए चेहरे की तलाश है, जिनमें एक बीजेपी तथा दो अकाली दल के नेता बताए जा रहे हैं।

हालांकि पार्टी के अंदर एक विचार यह भी था कि उसे आप कैडर का नेता चुनावी मैदान में उतारना चाहिए, क्योंकि पहले ही जालंधर लोकसभा सीट के उप-चुनाव में बाहर के उम्मीदवार को लाने का प्रयोग अच्छा नहीं रहा है।
चर्चा है कि एक-दो नेताओं की बैठकें सीएम भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ में उनके सरकारी आवास पर हो चुकी हैं। इनमें एक अकाली दल के विधायक का नाम भी चर्चा में आया था। इसी तरह से एक पूर्व विधायक का नाम भी सियासी हलकों में चर्चा में में है। वहीन एक पूर्व सांसद का नाम भी लिया जा रहा है। आप के नेताओं का मानना है कि जालंधर सीट बारे निर्णय लेने में अभी कुछ समय लगेगा, किंतु सीएम भगवंत मान ने एक नेता को लेकर अपना मन बनाया हुआ है। अगर बाहर उम्मीदवार बारे फैसला न हो सका, तो उस स्थिति में पार्टी द्वारा एक कैबिनेट मंत्री को आगे किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री उस स्थिति में आखरी विकल्प होंगे।
इसी प्रकार से लुधियाना सीट को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा तेज है, क्योंकि अभी तक इस सीट पर भी उम्मीदवार बारे फैसला नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री मान चाहते हैं कि सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे जाएं,लिहाजा सोच समझकर फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें पंजाब सरकार बंद करेगी 2 टोल प्लाजा, सीएम भगवंत मान ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications