Punjab News: पंजाब सरकार का आदर्श आचार संहिता से पहले बड़ा फैसला, बालमुकंद शर्मा होंगे नए फूड कमिश्नर
Punjab News: प्रसिद्ध कलाकार बालमुकुंद शर्मा पंजाब के नए फूड कमिश्नर होंगे। आदर्श आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें यह कार्यभार सौंप दिया है। बालमुकुंद शर्मा जहां पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार रहे हैं। वही मार्कफेड में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं।
यह पद डीपी रेड्डी के रिटायर होने के बाद से खाली चल रहा था। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी डीपी रेड्डी को पिछली सरकार के दौरान फूड कमिश्नर लगाया गया था। उनके रिटायर होने के बाद अब बालमुकुंद शर्मा को इस पद पर लगाया गया है।

आपको बता दें कि लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसी कलाकार को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले उन्होंने कल ही दिन 8 संसदीय उम्मीदवारों की घोषणा की थी। उनमें एक करमजीत अनमोल भी है। जो पंजाबी फिल्मों के जाने-माने कलाकार है और मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाते हैं।
बालमुकुंद शर्मा भी पंजाबी टेलीविजन और फिल्मों में बेहतरीन कलाकारों में से एक है और जसविंदर भल्ला के साथ उन्होंने कई फिल्में, नाटकों और वीडियो एलबम में काम किया है। इसके अलावा वह मार्कफेड में एक कुशल अधिकारी के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications