पंजाबः छोटे भाई की पत्नी पर होने लगी कुंवारे जेठ की नीयत खराब फिर बड़े भाई ने किया रिश्ते का खून
पंजाब। पंजाब के जगराओं जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई की पत्नी को पाने के लिए बड़े भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि उसका यह अपराध ज्यादा दिनों तक छिप नहीं पाया और आखिरकार सालाखों के पीछे पहुंच ही गया। शख्स अपनी शादी न होने से कुंठित हो गया था।

छोटे भाई की पत्नी को देख जलता था बड़ा भाई
वो जब भी अपने छोटे भाई की पत्नी को देखता उसकी नियत खराब हो जाती थी। इस कारण वो अपने छोटे भाई को रास्ते से हटाने के बारे में सोचने लगता और एक दिन उसने अपने भाई को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस हत्या के खुलासे से हर कोई हैरान है। घटना रनधीरगढ़ गांव से जुड़ा हुआ है।

किसान के पास मृतक करता था काम
आरोपित ने छोटे भाई की हत्या के बाद उसके शव को छुपाने के लिए उसे ऐसी जगह पर फेंकी , जहां केवल चारों तरफ खूंखार कुत्ते घूमते रहते हैं। आरोपित का मकसद था कि कुत्ते लाश को खा जाएंगे और पुलिस को सबूत नहीं मिलेंगे। हठूर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय चरनजीत सिंह गांव में प्रदीप सिंह नाम के किसान के खेतों में काम करता था।

पहले छोटे भाई को शराब पिलाकर किया बेहोश फिर मार डाला
चरनजीत सिंह की हत्या उसके बड़े भाई यादविंदर सिंह उर्फ तरसेम सिंह ने की थी। वो छोटे भाई की पत्नी को अपना बनाना चाहता था। मृतक का एक और बड़ा भाई गुरप्रीत भी है। इसकी भी शादी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार घटना 29 जनवरी की है। आरोपित यादविंदर सिंह अपने छोटे भाई चरनजीत सिंह को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक खेत पर ले गया था।

शव को इस तरह लगाया ठिकाने
वहां बड़े भाई ने रास्ते में शराब खरीदी फिर दोनों ने शराब पी। इस दौरान मृतक छोटे भाई को आरोपित ने ज्यादा शराब पिला दी। जब छोटा भाई बेहोश हो गया तो उसका गला दबा दिया। फिर ईंटों से उसके चेहरे को कूच दिया। इसके बाद उसने लाश को ऐसे जगह फेंक दिया जहां खूंखार कुत्ते उसे खा जाएं। हालांकि घटना के अगले ही दिन किसी ने शव को देख लिया और मामला उजागर हो गया।












Click it and Unblock the Notifications