पंजाब में सरकारी सुविधाएं एक फोन कॉल पर उपलब्ध, सीएम मान बोले- लोगों को अब नहीं पड़ेगा भटकना

Punjab News: लुधियाना पहुंचे पंजाब सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने एक रैली को संबोधित किया। आप के दोनों दिग्गज नेताओं मंच से पंजाब को लोगों को जीवन स्तर को बेहतर बनाने का वादा किया। इस मौके पर 'भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत पंजाब सरकार 43 डोर-स्टेप सर्विसिज की शुरू की है जो लोगों को घर बैठे मिलेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में का 'भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार' योजना की शुरुआत को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा, "आज ऐतिहासिक दिन है। सीएमने कहा कि आज का दिन आम नहीं है। यह दिन इतिहास में लिखा जाएगा। आने वाले समय बच्चों को किताबों में प्रश्न पूछा जाएगा कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों की परेशानी कब खत्म हुई, तो उसका उत्तर होगा 10 दिसंबर को लुधियाना में यह परेशानी खत्म हुई... जिस प्रोग्राम में अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे।"

Bhagwant Maan Sarkar Tuhade Dwar

सीएम ने बताया कैसे मिलेंगी सुविधाएं?
मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वारा योजना के तहत जब 1076 पर फोन करेंगे तो एक सरकारी कर्मचारी आपके घर आएगा। अगर आप शाम के 5 या 6 या साढे 6 बजे फ्री होते हैं तो वह आपके पास आएगा जिसके पास कंप्यूटर, अंगूठा साइन लगाने के लिए बायोमेट्रिक इक्विपमेंट होंगे, जो आपका उसी समय काम कर देगा। अगर आपका कोई डाक्यूमेंट नहीं तो वह स्वयं 2-3 दिन में बनाकर घर में पकड़ा कर जाएगा।

सीएम मान ने कहा, "43 सेवाएं तो शुरू कर रहे हैं लेकिन 44 सेवा वह खुद हैं जो किसी भी समय, कहीं भी, कभी भी मर्जी से आ सकता हूं कि कहीं 1076 पर फोन करने पर यह तो नहीं कह रहें कि आप यहीं आ जाओ। वहीं उन्होंने कहा कि कुल 80 से ऊपर सेवाएं आज से ही शुरू होंगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+