पंजाब में मुफ्त तीर्थ यात्रा की तैयारी तेज, 27 नवंबर को रवाना होगा पहला जत्था
दिल्ली की तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की शुरुआत की है। इस तीर्थ यात्रा की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 नवंबर से करेंगे। पंजाब के अमृतसर से इसकी शुरुआत होगी। इस तीर्थयात्रा की तैयारियों का प्रदेश सरकार में मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने लिया।
प्रदेश सरकार में मंत्री कुलदीप धालीवाल ने इस तीर्थ यात्रा को लेकर जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा पंजाब के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की योजना का 27 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी अमृतसर से शुरुआत करने जा रहे हैं।

आज उसकी कैबिनेट सब कमिटी की तीसरी बैठक में अपने सहयोगी मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर जी साथ मिलकर तयारियों का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री मान साहब बुजुर्गों को कोई तकलीफ नहीं होने देना चाहते इसलिए हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं जैसे उनकी यात्रा सुखद हो।
बता दें कि पिछले हफ्ते बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना और 1 लाख रुपये तक बकाया कर वाले व्यापारियों के लिए एकमुश्त निपटान योजना को मंजूरी दे दी थी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैबिनेट ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत बुजुर्ग लोग बसों के माध्यम से नांदेड़ साहिब, हजूर साहिब, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नैना देवी सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए निशुल्क ट्रेनें चलाई जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications