ड्रग्स के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस साल 1161 किलोग्राम हेरोइन जब्त

ड्रग्स के खिलाफ पंजाब सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया था, जिसके बाद इस साल अभतक 1161 किलोग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है। आईजीपी हेडक्वार्टर डॉक्टर सुखचैन सिहं गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस लगातार ड्रग्स के खिलाफ अभियान चला रही है।

प्रदेश सरकार ने ड्रग्स से मुक्ति के लिए तीन चरण की रणनीति तैयार की है। ड्रग्स को रोकने के साथ प्रासंगिक रूप से राज्य सरकार ने राज्य से नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति- प्रवर्तन, रोकथाम और पुनर्वास- लागू की है।

bhagwant mann

ड्रग्स के खिलाफ अभियान को प्रदेश सरकार लगातार तेजी से आगे बढ़ा रही है। लोगों के बीच ड्रग्स के खिलाफ जागरुकता को फैला रही है। आईजीपी ने कहा कि ऐसा पहली बार है कि 65 ड्रग्स कंज्यूमर कम मात्रा की ड्रग्स के साथ पकड़े गए, इन लोगों को एडीपीएस की धारा 64ए के तहत पुनर्वास उपचार का लाभ दिया गया है और ये लोग सरकार की इस नीति का लाभ उठा रहे हैं।

आईजीपी ने कहा कि 1161 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप जब्त करने के अलावा, पुलिस की टीमें प्रदेशभर में 795 किलोग्राम अफीम, 403 क्विंटल पोस्ता भूसी और फार्मा ओपिओइड की 83.17 लाख गोलियां/कैप्सूल/इंजेक्शन/शीशियां जब्त की है। इस वर्ष कुल 13.67 करोड़ रुपये की ड्रग मनी तस्करों के पास से बरामद की गई है।

आईजीपी सुखचैन सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजाब पुलिस ने 55 ऐसे ड्रग्स तस्करों की एक लिस्ट बनाई है जिनके खिलाफ अैध तस्करी की रोकधाम अधिनियम को लागू किया जा सके। बता दें कि पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम की धारा 3 के तहत सरकार को ऐसे ड्रग तस्करों को मादक दवाओं और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल होने से रोकने के लिए निवारक हिरासत में लेने का अधिकार देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+