पंजाब: वन विभाग की जमीन पर 2480 पेड़ों को काटने वाले 6 लोगों पर केस
मुकेरियां। पंजाब में वन विभाग की जमीन से अवैध तरीके से 2480 पेड़ों को काटने का मामला अब पुलिस रिकॉर्ड में आ चुका है। मुकेरियां पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई गुरमीत ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस को दिए बयान के अनुसार, लखविंदर पाल फाॅरेस्ट डिपार्टमेंट रेंज अफसर मुकेरियां ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।

उन्होंने बताया कि सरकारी जंगल गांव मेहताबपुर इन पेड़ों को निर्मल सिंह निवासी जगतपुर कलां थाना पुराना शाला, गुरदासपुर, धर्म सिंह निवासी टांडा गुरदासपुर, पलविंदर सिंह निवासी टांडा, रवेल सिंह निवासी टांडा, सहजप्रीत सिंह निवासी जगतपुर कलां, महिंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी जगतपुर कलां थाना पुरानाशाला गुरदासपुर, अतु मसीह निवासी दौवाल, नानक सिंह निवासी जगतपुर कलां, पाला राम निवासी मियानी मलाहा थाना मुकेरियां ने अवैध तरीके से काटकर खुर्द-बुर्द कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications