पंजाब में कार और बाइक के बीच भयंकर टक्‍कर के बाद लगी आग, धू-धूकर ऐसे जली

साहनेवाल। पंजाब में साहनेवाल कुहाड़ा रोड पर भयंकर हादसा हुआ। यहां एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर के बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। स्‍थानीय लोगों ने मुश्किल से बुजुर्ग कार चालक को बाहर निकाला। वहीं, बाइक सवार को भी हल्‍की चोटें आईं। गनीमत यह रही कि कार और बाइक चालक दोनों की जान बच गई।

Punjab: Fire broke out after a fierce collision between car and bike, drivers are safe

इस हादसे पर लोगों को ताज्‍जुब हो रहा है। दरअसल, कार में आग बाइक से टकराने के बाद लगी और इस हादसे में कार और बाइक दोनों के चालकों की जान बच गई। घटनास्‍थल से जलती कार की तस्‍वीर सामने आई है। वह कार दिल्ली के रहने वाले बुजुर्ग की थी। कार मालिक बुजुर्ग प्रभजीत सिंह हाल निवासी दोराहा ने बताया कि वह अपनी बैलीनो कार से साहनेवाल जा रहा था कि तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्‍कर हुई। जिससे कार में आग लग गई और कार से आग की लपटें निकलने लगीं।

वहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह भयावह हादसा देखा तो वे दौड़े चले आए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही साहनेवाल थाने की पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने मदद की। वहीं, कुछ देर में दमकल की गाड़ी भी आ पहुंची। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल और कार की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल के सड़क पर गिरने से उसके टैंक से निकला पेट्रोल सड़क पर और वाहन के इंजन तक फैल गया और तब आग लगी।

पुलिस ने कहा कि, आग लगने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे के दौरान कार चालक और मोटरसाइकिल चालक सुरक्षित थे। पुलिस ने बताया कि, बाइक सवार की पहचान संदीप सिंह निवासी कैथल हरियाणा के तौर पर हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+