पंजाब: आखिरकार किसानों को मिली राहत, सरकार ने व्यवस्था दुरुस्त कराई तो नहरों में आया पानी

आखिरकार किसानों को मिली राहत, आप की सरकार के फैसले के बाद अबोहर की नहरों में आया पानी

अबोहर। पंजाब में अबोहर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर बहुत से किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग मानी। सरहिंद फीडर श्रीमुक्तसर साहब के गांव थांदेवाला में आया कटाव भरा गया, जिसके बाद अब अबोहर की नहरों में पानी आ पहुंचा है। इससे किसान राहत की सांस ले रहे हैं।

Punjab: farmers get relief, water supply starts in the canals of Abohar

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, अबोहर के मलूकपुरा माइनर में पानी आ चुका है। इसी प्रकार यहां की कई नहरें पानी से भरी नजर आ रही हैं। इससे किसानों और आमजन ने राहत की सांस ली है। जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ दिन पहले किसानों के धरनास्थल पर पहुंचे जिला उपायुक्त द्वारा जब किसानों से धरना खत्म करने की अपील की गई तो किसानों ने कहा था कि, पहले पानी छोड़ा जाए। वह मांग मान ली गई और रविवार को टेलों तक पानी माइनर-नहरों में आने लगा। इस महीने की शुरूआत में सरहिंद फीडर में दूसरी बार कटाव आने से नहरों में पानी न होने के कारण किसानों की नरमे की बिजाई बुरी तरह प्रभावित हुई थी। एक तरफ गर्मी और दूसरी तरफ नहरों में पानी न होने के कारण किन्नू के बाग भी सूख रहे थे। हालांकि, अब पानी आने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

Punjab: farmers get relief, water supply starts in the canals of Abohar

किसान संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि, पानी तो आ गया है, लेकिन वे चाहते हैं कि टेलों पर बसे किसानों को पूरी मात्रा में पानी दिया जाए ताकि उनकी खराब हो रही फसलों को बचाया जा सके और आगामी फसलों की बिजाई की जा सके। 8 दिन पहले के धरने में अलग-अलग पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह बताया था कि 12 दिन से सरहिंद फीडर में आए कटाव को विभाग द्वारा भरा नहीं गया, लिहाजा किसान बड़े नुकसान में हैं। लेकिन अब नहरी पानी आने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+