Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब चुनाव: संयुक्त समाज मोर्चा ने गणतंत्र दिवस हिंसा के आरोपी लाखा सिधाना को दिया टिकट

चंडीगढ़, 23 जनवरी। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब कुछ दिन ही बचे हैं। इस क्रम में राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही हैं। पंजाब चुनाव में इस बार कई किसान संगठन भी गठबंधन के साथ मैदान में अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। 22 किसान संघों द्वारा शुरू किया गया राजनीतिक गुट 'संयुक्त समाज मोर्चा' ने मौड़ विधानसभा सीट के लिए गैंगस्टर से कार्यकर्ता बने लाखा सिधाना को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि लाखा सिधाना का नाम 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस हिंसा के आरोपियों में भी शामिल था।

Recommended Video

    Punjab Election: Samyukt ने Red Fort Violence के आरोपी Lakha Sidhana को दिया टिकट | वनइंडिया हिंदी
    Punjab elections United Samaj Morcha nominated Lakha Sidhana as candidate from Maur

    बीते शनिवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी करने वाले संगठन ने कपूरथला से कुलवंत सिंह जोशन, बाघा पुराण से भोला सिंह बराड़, सुल्तानपुर लोधी से हरप्रीत पाल सिंह विर्क, फतेहगढ़ चूड़ियां से बलजिंदर सिंह, भोआ से युद्धवीर सिंह और दीना नगर से कुलवंत सिंह का भी नाम लिया है। लिस्ट में कुल 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। पहली सूची में पार्टी ने घोषणा की थी कि बलबीर सिंह राजेवाल समराला से चुनाव लड़ेंगे। 19 जनवरी को 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई थी।

    यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल:CM ने गृहमंत्री के प्रचार का वीडियो साझा कर पूछा- FIR सिर्फ कांग्रेस पर क्यों

    प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में एसएसएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल द्वारा राज्य विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार करने के एक हफ्ते बाद जारी की गई थी। केंद्र के अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लेने वाले पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों ने पिछले महीने अपना राजनीतिक मोर्चा शुरू किया था और राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना की घोषणा की थी। एसएसएम ने आगामी चुनावों के लिए गुरनाम सिंह चादुनी के नेतृत्व वाली भारतीय किसान यूनियन के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+