पंजाब: कौन हैं किसानों के संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार? पहली लिस्ट में 10 नाम
लुधियाना। मोदी सरकार के 3 कृषि कानून रद्द करवाने के बाद चुनाव मैदान में उतरे किसान संगठनों की पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। संयुक्त समाज मोर्चा की इस पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम उजागर किए गए हैं। जिनमें से एक उम्मीदवार मोर्चे के सबसे बड़े सियासी चेहरे बलबीर सिंह राजेवाल हैं।

संयुक्त समाज मोर्चा की पहली सूची जारी
संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से बताया गया है कि, बलबीर सिंह राजेवाल पंजाब की समराला विधानसभा सीट से चुनाव में हिस्सा लेंगे। बता दें कि, बलबीर सिंह राजेवाल समराला के ही रहने वाले हैं। वह भारतीय किसान यूनियन के प्रधान माने जाते हैं। अब राजेवाल के चुनावी मैदान में उतरने के साथ समराला सीट के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। चूंकि, उनके सामने बड़ी चुनौती समराला के मौजूदा विधायक, कांग्रेस पार्टी से 4 बार जीत चुके अमरीक सिंह ढिल्लो और शिरोमणि अकाली दल बसपा गठजोड़ से परमजीत सिंह ढिल्लो होंगे।

मराला सीट का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया
सियासत के जानकारों का कहना है कि, समराला हलके में ढिल्लो परिवार का दबदबा रहा है और यही कारण रहा है कि आज तक कांग्रेस पार्टी से कोई और टिकट नहीं ले पाया है। हालांकि, चूंकि इस बार किसान प्रदर्शनकारियों ने खुद चुनाव लड़ने की तैयार की है तो इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। किसानों के मोर्चे ने राजेवाल को ही समराला विधानसभा हलके से प्रत्याशी बनाया है। राजेवाल के अलावा मोर्चा 9 अन्य उम्मीदवारों की सूची भी जारी की। जो किसान चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं, यहां जानिए उन्हें:
Recommended Video

संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार
विधानसभा सीट उम्मीदवार
समराला - बलबीर राजेवाल
घनौर - प्रेम सिंह भंगू
खडूर साहिब - हरजिंदर टांडा
मोहाली - रवनीत सिंह बराड़
तरनतारन - डॉ. सुखमनदीप
करतारपुर - राजेश कुमार
जैतो - रमनदीप सिंह
फिल्लौर - अजय कुमार
कादियां - बलराज ठाकुर
मोगा - नवदीप संघा

लुधियाना को किसान सियासत का केंद्र बनाया
किसान संगठनों ने अपने संयुक्त समाज मोर्चा का पहला दफ्तार भी खोल लिया है। उन्होंने लुधियाना को किसान सियासत का केंद्र बनाया है। लुधियाना में किसान नेता रुलदू सिंह मानसा और अन्य ने कहा कि, हमें विश्वास है कि पंजाब में सरकार किसानों के दम पर बनेगी। उन्होंने कहा कि, बलबीर सिंह राजेवाल समराला से चुनाव लड़ेंगे। इसलिए, उनकी अगुवाई में किसान संगठनों ने लुधियाना जिले में अपना पहला दफ्तर खोला है। और, पहली सूची के तहत अपने 10 उम्मीदवार उतारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications