punjab election result 2022: पंजाब में किस पार्टी को कितना वोट शेयर, जानिए
चंड़ीगढ़। पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए आज मतगणना जारी है। इस दौरान रूझानों के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। वहीं कांग्रेस के हाथों से पंजाब की सत्ता छीन चुकी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में बेहद कम सीटों पर सिमटत गई है। आइए जानते हैं पंजाब में किस पार्टी को कितने वोट प्रतिशत मिले हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी को 42.06% फीसदी मत प्रतिशत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा भाजपा{6.59%}, बसपा{1.78%}, CPI{0.05%}, CPI(M){0.06%}, CPI(ML)(L){0.03%}, INC{22.94%}, JD(U){0.00%}, NOTA{0.71%} RSP 0.01 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं। बता दें कि 14 फरवरी को पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पंजाब में सीएम रह चुके चरणजीत सिंह चन्नी दोनों विधानसभा सीटों से हार गए। वहीं प्रकाश सिंह बादल को भी हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी चुनाव हार गए हैं।
मतगणना शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने गुरुद्वारा गुरसागर मस्तुआना साहिब, संगरूर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने भी गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका था।












Click it and Unblock the Notifications