Punjab Result: AAP के छिपे रुस्तम, जिन्होंने पंजाब की राजनीति के दिग्गजों को चटा दी धूल

चंडीगढ़, 11 मार्च। गुरुवार को घोषित हुए मतगणना के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब में सुनामी नजर आई। पार्टी ने राज्य की 117 में से 92 सीटों पर कब्जा जमा लिया। पंजाब में आप की जबर्दस्त जीत का अंदाजा आप इससे लगाई कि इस बार के चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्री समेत तमाम दिग्गज अपनी सीट तक नहीं बचा सके। इन दिग्गजों को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने पटखनी दे दी। हम आप के ऐसे ही डार्क हार्सेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दिग्गजों को उनके घर में मात दे दी।

जीवन ज्योत कौर

जीवन ज्योत कौर

दिग्गजों को हराने वाली इस लिस्ट में शामिल जिस नाम से सबसे ज्यादा चौंकाया वो जीवन ज्योत कौर का है जिन्होंने एक साथ पंजाब की राजनीति के दो दिग्गजों को धूल चटा दी। अमृतसर पूर्व सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के विक्रम सिंह मजीठिया की लड़ाई के चलते चर्चा में थी। मजीठिया को सिद्धू ने चुनौती दी थी जिसके बाद वह इस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने पहुंचे थे लेकिन जब नतीजे आए तो जीत का सेहरा आश्चर्यजनक रूप से आप उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर के सिर बंधा। कौर ने 39,679 वोट पाकर जीत हासिल की जबकि सिद्धू दूसरे नंबर पर और मजीठिया तीसरे नंबर पर रहे।

जीवन ज्योत कौर अकेली नहीं हैं जिन्होंने दिग्गज प्रत्याशी को शिकस्त दी है। कम से कम एक दर्जन कांग्रेस और अकाली नेताओं को आप उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा। इनमें वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा, तीन पूर्व मुख्यंत्री प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल चुनाव हार गए।

चन्नी दोनों सीटों पर हारे

चन्नी दोनों सीटों पर हारे

कांग्रेस आखिरी वक्त में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाई थी लेकिन चुनाव जिताने की बात तो दूर चरणजीत सिंह चन्नी खुद चुनाव हार गए वो भी एक नहीं दो-दो सीट पर। चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट और चमकौर साहिब से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह हार मिली। भदौर सीट पर उन्हें आप के लाभ सिंह उगोके ने 37,558 वोट से हराया जबकि चमकौर साहिब में उन्हें आप के चरणजीत सिंह ने मात दी।

मोबाइल रिपेयर वाले ने चन्नी को हराया

मोबाइल रिपेयर वाले ने चन्नी को हराया

चन्नी जैसे दिग्गज प्रत्याशी को हराने वाले लाभ सिंह उगोके के बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। लाभ सिंह मोबाइल रिपेयर का काम करते हैं। चन्नी की हार के बारे में बताते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि "क्या आप जानते हैं चरणजीत सिंह चन्नी को किसने हराया? आप के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने जो एक मोबाइल रिपेयर की दुकान में काम करते हैं।"

प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले खुदियां

प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले खुदियां

पिछले 5 दशक से पंजाब की राजनीति जिन प्रकाश सिंह बादल के इर्द-गिर्द घूमती रही है उनको अपने राजनीति करियर का अंत इस तरह से देखना पड़ेगा ये शायद ही किसी ने सोचा होगा। सबसे उम्रदराज उम्मीदवार 84 साल के प्रकाश सिंह बादल को उनकी पारंपरिक लांबी सीट पर आप के गुरमीत सिंह खुदियां ने शिकस्त दे दी। बादल को 11,396 वोटों के अंतर से हराया था।

अमरिंदर सिंह भी आप से हारे

अमरिंदर सिंह भी आप से हारे

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव से कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले अमरिंदर सिंह को उन्हीं के गढ़ में आप उम्मीदवार ने मात दे दी। पटियाला शहरी सीट पर अमरिंदर सिंह को आप के अजीत पाल सिंह कोहली ने 19,873 वोटों के अंतर से हरा दिया।

सुखबीर सिंह बादल को पटखनी

सुखबीर सिंह बादल को पटखनी

प्रकाश सिंह बादल की तरह ही उनके बेटे और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को भी हार का मुंह देखना पड़ा। जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ने वाले सुखबीर बादल को आप प्रत्याशी जगदीप कंबोज ने 30,390 मतों के भारी अंतर से धूल चटा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+