पंजाब: 'हमारे साथ भेदभाव मत करो', किसान प्रदर्शन को लेकर सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना
Punjab News: किसान प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार ने पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट बैन कर दिया है। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पत्र जारी कर पंजाब के संगरूर,पटियाला और श्री फतेहगढ़ साहिब जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी तरफ ड्रोन से सेल गिरा रहे हैं। जिसका मैंने विरोध किया है। विदेशों के नागरिक हमारे साथ हैं। हमारे साथ भेदभाव मत करो। सीएम मान ने किसान प्रदर्शन को लेकर कहा कि अधिकांश विषयों पर काफी सहमति बन चुकी है।

हमारे किसानों ने पूरी तरह से शांति बनाए रखी है- सीएम मान
उन्होंने कहा कि मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि हमारे किसानों ने पूरी तरह से शांति बनाए रखी है और हरियाणा पक्ष को भी शांति बनाए रखने के लिए कहा जाना चाहिए। हम अपने युवाओं और किसानों की किसी भी तरह से रक्षा करना चाहते हैं। उन्हें चोट नहीं पहुंचाना चाहते हैं।
किसानों पर लगे पर्चे रद्द करने पर भी हुई चर्चा
किसान आंदोलन के दौरान पूरे देश में किसानों पर लगे पर्चे रद्द करने पर भी चर्चा हुई है। कृत्रिम बीज, कृत्रिम खाद और कृत्रिम स्प्रे बेचने वालों को कड़ी सजा देने पर विचार करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद बोले सीएम भगवंत मान, हम किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं












Click it and Unblock the Notifications