पंजाब सरकार की दिन पर दिन बढ रही हैं मुश्किलें, अब अध्यापक संघ ने खोला सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा
आपको बता दें कि पिछले 18 साल से सरकारी स्कूलों में कच्चे अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। शनिवार को कच्चे अध्यापक यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने सरकार के खिलाफ कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। यह धरना सुबह 11 बजे से शुरू हुआ था
चंडीगढ़, अगस्त 14, 2021। पंजाब सरकार की मुश्किले दीन पर दिन बढ़ती जा रही है। कभी वह पंजाब कांग्रेस में खेमेबाज़ी की वजह से वह विपक्ष के निशाने पर आ जाती है तो कभी अपने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा किए ट्वीट पर कांग्रेस घिर जाती है। अब पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ के अध्यापक वर्ग ने मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि उन्हें पदों पर पक्का किया जाए।

सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
आपको बता दें कि पिछले 18 साल से सरकारी स्कूलों में कच्चे अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं। शनिवार को कच्चे अध्यापक यूनियन के सैकड़ों सदस्यों ने सरकार के खिलाफ कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। यह धरना सुबह 11 बजे से शुरू हुआ था जो कि दोपहर दो बजे तक ख़त्म कर दिया गया। अध्यापक यूनियन को सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह से मिलने का आश्वासन दिया गया। जीएनडीयू समारोह स्थल पर मीटिग का आश्वासन मिलने के बाद अध्यापकों ने धरना ख़त्म किया।
आर-पार की लड़ाई लड़ने की मूड में अध्यापक संघ
अध्यापक नेता अजमेर औलख, रंजीत सिंह राणा, अवतार सिंह और रुपिंदर गिल ने बताया कि पिछले 18 सालों से सरकारी स्कूलों में काम कर रहे हैं। वेतन के नाम पर बहुत ही कम पैसा दिया जा रहा है। अगर अब सरकार उन्हे पक्का नहीं करती है तो वह आर-पार की लड़ाई लड़ने की मूड मे हैं।कच्चे अध्यापक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कनैडी एवेन्यू के पास विधायक डा. राज कुमार वेरका से मुलाक़ात और अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। डा. वेरका ने उनकी परेशानियां सुनी, उसके अध्यापक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को सीएम कैप्टन अमरिदर सिंह से मुलाक़ात का वक़्त मिला।
सिद्धू के आवास का घेराव
वहीं मेरिटोरियस स्कूल अध्यापक यूनियन पंजाब ने पदो पर नियुक्ति पक्का करने की मांग को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के होली सिटी स्थित आवास का घेराव किया और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 17 अगस्त को नवजोत सिंह सिद्धू से मेरिटोरियस स्कूल में सेवाएं दे रहे अध्यापकों की मीटिग चंडीगढ़ में निर्धारित हुई है। यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दलजीत कौर और कुलविदर सिंह बाठ ने कहा कि पिछले सात साल से वह मेरिटोरियस स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनकी बस एक मांग शिक्षा विभाग में रेगुलर होने की है।
विपक्ष ने किया सिद्धू पर वार
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चडढा ने शुक्रवार को पंजांब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज़ कसते हुए कहा की अपने किए गए चुनावी वादों को पूरा कीजिए विपक्षी नेता की तरह बयानबाज़ी करना बंद करें। राघव चडढा ने कहा कि आप अगर अपने वादे पूरे नहीं करेंगे तो लोगों को ये ज़ाहिर हो जाएगा की आप ने बयानबाज़ी सिर्फ़ सत्ता हासिल करने के लिए की थी। आपका संघर्ष पंजाब के विकास के लिए नहीं था।
आप नेता ने सिद्धू को दी नसीहत
राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू सत्तारूढ़ पार्टी की अंदरूनी कलह का हवाला दे रहे थे। अब वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष हैं तो पिछले किए गए वादे को पूरा करें। उन्होंने कहा कि हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के लिए अपनी ही पार्टी की आलोचना की थी और पार्टी आलाकमान के 18 सूत्री एजेंडे को लागू करने पर ज़ोर भी दिया था। इस बात से नाराज़ होकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस आलाकमान से नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications