पंजाब में करारी हार के बाद सिद्धू ने PCC चीफ के पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 16 मार्च: हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिस पर कांग्रेस हाईकमान ने एक हाईलेवल बैठक बुलाई और हार के कारणों पर चर्चा की। इसके बाद चुनावी राज्यों के पीसीसी चीफ से इस्तीफा देने को कहा गया था। इसी क्रम में अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।

sd

Recommended Video

    Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से Navjot Sidhu का इस्तीफा |वनइंडिया हिंदी

    वहीं दूसरी ओर सिद्धू के इस्तीफे की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि वो बहुत छोटा है। सिद्धू ने अपने आधिकारिक लेटरपैड पर लिखा कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष, मैं पंजाब पीसीसी चीफ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य पदाधिकारी भी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

    क्यों मांगा गया था इस्तीफा?
    उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बहुत ज्यादा खराब प्रदर्शन रहा। इस वजह से पंजाब में आम आदमी पार्टी और अन्य चार राज्यों में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। इससे नाराज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांचों राज्यों के पीसीसी चीफ से इस्तीफा मांगा था। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी की स्थिति को सुधारने के लिए अब नई कमेटी का गठन किया जाएगा।

    चुनाव से पहले भी सिद्धू ने दिया था इस्तीफा
    आपको बता दें कि सिद्धू की वजह से कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था। इसके बाद कैबिनेट में भी बदलाव हुआ, लेकिन उसमें सिद्धू की नहीं चली। जिस वजह से चुनाव से पहले ही उन्होंने हाईकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन उस वक्त हालात को देखते हुए उसे अस्वीकार कर दिया गया था। इस बार मामला अलग है, ऐसे में सिद्धू का इस्तीफा जल्द स्वीकार हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+